छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री वितरित

महनार : महनार प्रखंड के वासुदेवपुर चंदेल गांव में सामाजिक सुरक्षा संगठन की ओर से छठ व्रतियों के बीच

By Edited By: Publish:Sun, 26 Oct 2014 10:06 AM (IST) Updated:Sun, 26 Oct 2014 10:06 AM (IST)
छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री वितरित

महनार : महनार प्रखंड के वासुदेवपुर चंदेल गांव में सामाजिक सुरक्षा संगठन की ओर से छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया गया। संगठन के अध्यक्ष राम अवतार शर्मा ने 100 से अधिक छठ व्रतियों के बीच नारियल, नींबू व अन्य सामग्रियों का वितरण किया। इस मौके पर पंचायत की पूर्व मुखिया संगीता सिंह, राजद नेता मृत्युंजय कुमार सिंह उर्फ गुल्लू सिंह, जद-यू प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, चंद्रकेत सिंह एवं ज्ञान प्रकाश सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी