करंट से युवक की मौत

बाजपट्टी थाना क्षेत्र के पिपराढी गांव में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Aug 2020 01:14 AM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 01:14 AM (IST)
करंट से युवक की मौत
करंट से युवक की मौत

सीतामढ़ी। बाजपट्टी थाना क्षेत्र के पिपराढी गांव में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान तेजन साह के पुत्र भोला साह (40)के रूप में की गई है। घटना शुक्रवार सुबह की बताई जा रही है। गुरुवार की देर रात भोला पानी के मोटर की मरम्मत कराकर घर लेकर आया। शुक्रवार की सुबह उसे लगा रहा था। इसी दौरान उसके गले का चेन बिजली के तार में सट गया जिससे वह करंट की चपेट में आ गया। भोला की मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया। उसकी पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है। भोला निजी वाहन चालक था। उसके पांच बच्चे हैं।

chat bot
आपका साथी