कार्यकर्ता सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाएगा भाजयुमो

नगर स्थित एनडी धर्मशाला में भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक जिलाध्यक्ष चुनचुन ¨सह की अध्यक्षता में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Jul 2018 11:45 PM (IST) Updated:Sun, 29 Jul 2018 11:45 PM (IST)
कार्यकर्ता सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाएगा भाजयुमो
कार्यकर्ता सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाएगा भाजयुमो

सीतामढ़ी। नगर स्थित एनडी धर्मशाला में भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक जिलाध्यक्ष चुनचुन ¨सह की अध्यक्षता में हुई। इसमें आगामी 5 सितंबर को नगर के गोशाला चौक पार्टी जोन विवाह भवन परिसर में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने तथा अगस्त में कटिहार में होने वाली प्रदेश कार्य समिति की बैठक में शामिल होने का निर्णय लिया गया। वहीं अनुपम कुमारी को जिला युवती प्रमुख तथा मनमोहन कौशिक को लीगल सेल का जिला संयोजक बनाया गया। जिलाध्यक्ष ¨सह ने कहा कि 5 सितंबर को होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाया जाएगा। इसमें सभी कार्यकर्ता एकजुटता का परिचय देंगे। जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी आग्नेय कुमार ने युवाओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोक कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कहा कि प्रधानमंत्री की अंत्योदय सहित कल्याणकारी योजनाएं गरीबों के विकास व किसानों के हित को समर्पित है। मोदी के नेतृत्व में हो रहे राष्ट्र के विकास से विदेशों में भारत का सम्मान बढ़ा है। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री ¨प्रस तिवारी व धन्यवाद ज्ञापन जिला मंत्री शशि भूषण कुमार ने किया। मौके पर उपाध्यक्ष अभिषेक ¨सह, मानस जालान, ¨प्रस ¨सह, मोहित आनंद, दीपक भारद्वाज, सुरेंद्र प्रियदर्शी, विनोद वालिया, संजय गुप्ता, श्रवण कुमार, उमेश गिरि, विकास ¨सह चंदेल, गोपाल कुमार, जन्मेजय कुमार, गौरव कुमार, कमलेश कुमार, आलोक राज, अमर प्रियदर्शी, सिद्धार्थ प्रियदर्शी, धीरज कुमार, सुमन कुमार व नरेंद्र कुमार सहित कई कार्यकर्ता थे।

chat bot
आपका साथी