महिला कांग्रेस ने मनाया स्थापना दिवस

जिला कार्यालय ललित आश्रम में जिला कांग्रेस महिला सेल की ओर से महिला कांग्रेस का स्थाना दिवस मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Sep 2018 01:51 AM (IST) Updated:Wed, 19 Sep 2018 01:51 AM (IST)
महिला कांग्रेस ने मनाया स्थापना दिवस
महिला कांग्रेस ने मनाया स्थापना दिवस

सीतामढ़ी। जिला कार्यालय ललित आश्रम में जिला कांग्रेस महिला सेल की ओर से महिला कांग्रेस का स्थाना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस महिला सेल की जिलाध्यक्ष मोनी गुप्ता ने महिला कार्यकर्ताओं एवं सेवा दल स्वयंसेवकों के साथ महिला कांग्रेस का ध्वज फहराया। वंदे मातरम से कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए महिला अध्यक्ष गुप्ता ने महिला कांग्रेस के इतिहास पर विस्तार से चर्चा की। कहा कि वर्ष 1984 में बेगम आबिदा ने पहली महिला कांग्रेस का अध्यक्ष पद संभाला और महिला सशक्तिकरण के कार्य के लिए नींव रखी। प्रदेश कांग्रेस सेवा दल संगठक डा.राजीव कुमार काजू ने कहा कि महिला सेल की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव के निर्देश एवं प्रदेश महिला सेल अध्यक्ष अमिता भूषण के मार्ग दर्शन में बिहार समेत पूरे भारत के सभी जिलों में ध्वज फहरा कर स्थापना दिवस मनाया गया। मौके पर महिलाओं ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में रचनात्मक एवं आंदोलनात्मक कार्यक्रम का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सीता देवी, विभा पासवान, पूनम, सुनैना देवी, सुलेखा देवी, अमना खातून, निशा परवीन, राजकलिया देवी, भगवतिया देवी, मालती सिन्हा, बेबी कर्ण, सुनैना देवी एवं राजकली सहित कई महिला कार्यकर्ता शामिल थी।

chat bot
आपका साथी