एक सप्ताह से गायब महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत

सीतामढ़ी। करीब एक सप्ताह से गायब महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान थाना क्षेत्र के बेलहिया गांव निवासी उपेंद्र राय की पत्नी संगीता देवी(30) के रूप में हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Oct 2019 12:44 AM (IST) Updated:Sat, 19 Oct 2019 06:17 AM (IST)
एक सप्ताह से गायब महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत
एक सप्ताह से गायब महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत

सीतामढ़ी। करीब एक सप्ताह से गायब महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान थाना क्षेत्र के बेलहिया गांव निवासी उपेंद्र राय की पत्नी संगीता देवी(30) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही एसआइ लाल कुमार पासवान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतका के परिजनों की ओर से अभी तक कोई आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जाएगी। जानकारी के अनुसार, करीब एक सप्ताह पूर्व उपेंद्र राय और उनकी पत्नी संगीता के साथ किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई। इसके बाद वह घर छोड़कर चली गई। उपेंद्र ने अपनी पत्नी की काफी खोजबीन की। लेकिन, वह नहीं मिली। इसी दौरान बुधवार को पता चला कि रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के गरीब राय के घर उनकी पत्नी रह रही है। उपेंद्र राय उसे लाने का प्रयास कर रहे थे। इसी बीच शुक्रवार को गरीब राय और एक अज्ञात व्यक्ति ऑटो से उसकी पत्नी को लेकर आए और उसके दरवाजे के समीप सुला दिया। कहा कि इसकी तबीयत बहुत खराब है। जब तक वह अपनी पत्नी को देखता दोनों ऑटो लेकर फरार हो गए। पास पहुंचने पर देखा कि वह मर गई थी। उसके चेहरे पर न ही कोई दाग थे और न कोई निशान। गौरतलब हो कि उपेंद्र राय की पहली पत्नी घर छोड़कर चली गई थी, जिसके बाद संगीता के साथ दूसरी शादी की थी। गांव में ही एक छोटी सी दुकान करता है। जहां गरीब राय का अक्सर आना-जाना जाना हुआ करता था। मृतका के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं जिनका रो-रो कर बुरा हाल है।

chat bot
आपका साथी