सीतामढ़ी: दो उज्बेकिस्तानी महिलाएं नेपाल सीमा पार करने की कोशिश में पकड़ी गईं, भारतीय मददगार युवक भी धराया

बिहार के सीतामढ़ी में दो उज्बेकिस्तानी महिलाओं को भारतीय मददगार के साथ नेपाल बार्डर पर पकड़ा गया है। युवक दोनों महिलाओं को सीमा पार कराने की फिराक में था। वहीं पकड़ी गई दोनों महिलाओं के पास से उज्बेकिस्तान का पासपोर्ट बरामद हुआ है।

By Mukesh KumarEdited By: Publish:Wed, 08 Feb 2023 06:29 PM (IST) Updated:Wed, 08 Feb 2023 06:29 PM (IST)
सीतामढ़ी: दो उज्बेकिस्तानी महिलाएं नेपाल सीमा पार करने की कोशिश में पकड़ी गईं, भारतीय मददगार युवक भी धराया
सीतामढ़ी: दो उज्बेकिस्तानी महिलाएं नेपाल सीमा पार करने की कोशिश में पकड़ी गईं, भारतीय मददगार युवक भी धराया

सीतामढ़ी, जागरण संवाददाता। भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा में तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने दो उज्बेकिस्तानी महिला को उनके मददगार भारतीय युवक के साथ पकड़ा है। विदेशी नागरिक चोरी-छिपे हिंदुस्तान में दाखिल हो चुके थे, जिन्हें भारतीय युवक नेपाल की सीमा पार कराने की कोशिश में था।

सीमावर्ती सोनबरसा क्षेत्र में एसएसबी की 51वीं बटालियन के सुरक्षा कर्मियों ने संदेह के आधार पर तीनों को हिरासत में ले लिया। महिलाओं के पास से उज्बेकिस्तानी पासपोर्ट बरामद हुआ है। एसएसबी के आधिकारिक सूत्र ने बताया कि दोनों महिलाओं की पहचान क्रमशः रेणो (24 वर्ष), ओगुलिजन (23 वर्ष) तथा युवक का नाम अमित कुमार पिता टेक नारायण शर्मा, ग्राम-हरिबेला, थाना-बाथनहा, सीतामढ़ी, बिहार के रूप में हुई है।

दोनों महिलाओं का संबंध भारत और नेपाल दोनों देश में रहने वाले लोगों से है। इस मामले में नजदीकी सभी सहायक एजेंसियों को सूचित कर दिया गया है। 51वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल द्वारा पूछताछ और कागजी कार्यवाही के पश्चात अग्रिम कार्यवाही के लिए पुलिस थाना सोनबरसा को सुपुर्द किया गया है। स्थानीय पुलिस और अन्य सहायक एजेंसियां मामले की सघनता से जांच कर रही हैं।

chat bot
आपका साथी