दोषपूर्ण आर्थिक नीतियों से देश की हालत दयनीय : संतोषानंद

प्राउटिस्ट ब्लॉक इंडिया (पीबीआई) के राष्ट्रीय संयोजक आचार्य संतोषानंद अवधूत ने कहा कि दोषपूर्ण आर्थिक नीतियों के कारण देश की हालत दयनीय है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Nov 2018 12:43 AM (IST) Updated:Sun, 25 Nov 2018 12:43 AM (IST)
दोषपूर्ण आर्थिक नीतियों से देश की हालत दयनीय : संतोषानंद
दोषपूर्ण आर्थिक नीतियों से देश की हालत दयनीय : संतोषानंद

सीतामढ़ी। प्राउटिस्ट ब्लॉक इंडिया (पीबीआई) के राष्ट्रीय संयोजक आचार्य संतोषानंद अवधूत ने कहा कि दोषपूर्ण आर्थिक नीतियों के कारण देश की हालत दयनीय है। आजादी के 70 वर्ष बाद भी देशवासी गरीबी, बेरोजगारी, मंदी, महंगाई, भ्रष्टाचार व आतंकवाद आदि भीषण समस्याओं से जूझ रहे हैं। देशवासियों के वास्तवित स्वतंत्रता के लिए कृषि को उद्योग का दर्जा दिया जाना चाहिए। वे शनिवार को डुमरा के गीता भवन सभागार में संवाददाताओं को संबोधित कर रहे थे। कहा कि कृषि हमारी अर्थव्यवस्था की नींव है। आज हम खाद्यान्न में न सिर्फ आत्मनिर्भर हुए हैं बल्कि कृषि उत्पादों का निर्यात भी कर रहे हैं। लेकिन जिनके कारण ऐसा संभव हुआ है उन किसानों की हालत आज भी दयनीय है। हर साल करीब 11 हजार किसान अर्थाभाव में आत्महत्या कर रहे हैं। हर दिन दो हजार किसान खेतीबारी छोड़ रहे हैं। यह दर्शाता है कि अभी तक जितने भी दल की देश में सरकार रही उनकी आर्थिक नीतियां दोषपूर्ण रही है। किसानों को उनकी मेहतन का उचित दाम मिले और खेती उनके लिए फांसी का फंदा न बने। कहा कि समान एवं निश्शुल्क शिक्षा व चिकित्सा किसी भी देश एवं समाज के लोगों की असली संपत्ति है। इसकी रक्षा और उसके विकास के लिए समान एवं निश्शुल्क शिक्षा एवं चिकित्सा की व्यवस्था करना सरकार का पहला क‌र्त्तव्य है। पीबीआई देश में दोहरी शिक्षा व चिकित्सा व्यवस्था को खत्म कर सभी के एक समान निश्शुल्क व्यवस्था एवं अमीरी रेखा लागू करने की मांग करती है। अमीरी रेखा तय किया जाना चाहिए। किसी भी व्यक्ति को एक सीमा से अधिक धन संग्रह की छूट नहीं दी जानी चाहिए। पार्टी की ओर से दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। 25 को भीसा हॉल्ट के पास तथा 26 नवंबर को समाहरणालय के समक्ष मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। मौके पर राष्ट्रीय संगठन सचिव राजकिशोर प्रसाद, प्रदेश सदस्य ललन प्रसाद, जिलाध्यक्ष रामविलास बैठा, जिला संयोजक विरेंद्र झा, रोहित ठाकुर व नंदकिशोर गुप्ता आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी