सड़क निर्माण को ले ढाई सौ से अधिक आबादी वाले गांवों का हुआ सर्वे

सीतामढ़ी। मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के अंतर्गत परिहार विधायक गायत्री देवी ने करीब चार करोड़ 71 लाख की राशि से बनने वाली करीब आधा दर्जन सड़कों का शिलान्यास किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Oct 2019 12:06 AM (IST) Updated:Mon, 14 Oct 2019 06:10 AM (IST)
सड़क निर्माण को ले ढाई सौ से अधिक आबादी वाले गांवों का हुआ सर्वे
सड़क निर्माण को ले ढाई सौ से अधिक आबादी वाले गांवों का हुआ सर्वे

सीतामढ़ी। मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के अंतर्गत परिहार विधायक गायत्री देवी ने करीब चार करोड़ 71 लाख की राशि से बनने वाली करीब आधा दर्जन सड़कों का शिलान्यास किया। विधायक ने गोरहारी चौक से नोचा गांव तक एक करोड़, खैरवा सलेश स्थान से खैरवा पूर्वारी टोल तक एक करोड़, खैरवा हरिजन बैठका से मुस्लिम टोल तक जाने वाली सड़क करीब एक करोड़ 34 लाख, सहजौली मंडल टोल से जब्दी मोड़ तक जाने वाली करीब एक करोड़ 37 लाख की लागत वाली सड़क का शिलान्यास किया। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री ग्राम योजना के अंतर्गत जो भी गांव ढाई सौ से अधिक आबादी वाले छूटे हुए हैं उन सभी सड़कों का सर्वे किया गया है। करीब एक सौ से ऊपर योजना है जिसका डीपीआर तैयार है। 24 योजनाओं का तत्काल टेंडर हो चुका है। जिसमें मनपौर से उसरैना, बाराही से सुंदरपुर, सरदलपट्टी से विष्णुपुर, अन्दौली से मुस्लिम टोल होते हुए हिन्दू टोल एवं सहजौली गांधीनगर वाली सड़क शामिल है। जिसका शिलान्यास छठ पर्व के बाद किया जाएगा। बाकी योजनाओं की भी शीघ्र ही स्वीकृति मिल जाएगी। डिमाही से सिरसिया होते हुए बराही जाने वाली करीब नौ किलोमीटर सड़क की स्वीकृति पीडब्ल्यूडी से मिली है। उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि आम आदमी को सड़क से जोड़कर हर तरह की सुविधा मुहैया कराया जाए। मौके पर पूर्व विधायक राम नरेश यादव, मुखिया नरेंद्र साह, विजय साह, विवेक साह, सिकंदर राय,शशिभूषण पासवान समेत दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी