बैरगनिया में भूमि विवाद में चली गोली, हिसक झड़प में छह लोग जख्मी

सीतामढ़ी। बैरगनिया थाना क्षेत्र की नंदवारा पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर तीन मसहा आलम गांव में शनिवार शाम को झड़प के बाद गोलियां चली।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Aug 2021 12:16 AM (IST) Updated:Sun, 29 Aug 2021 12:16 AM (IST)
बैरगनिया में भूमि विवाद में चली गोली, हिसक झड़प में छह लोग जख्मी
बैरगनिया में भूमि विवाद में चली गोली, हिसक झड़प में छह लोग जख्मी

सीतामढ़ी। बैरगनिया थाना क्षेत्र की नंदवारा पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर तीन मसहा आलम गांव में शनिवार शाम को झड़प के बाद गोलियां चली। आपसी विवाद में हुई वारदात में आधा दर्जन लोग जख्मी हुए हैं। दो पक्षों के बीच पहले जमकर मारपीट हुई। जिसमें एक नाबालिग लड़की सहित छह लोग बुरी तरह से जख्मी हुए हैं। घटना में एक पक्ष से सुरेश राय व भूषण राय, तो दूसरे पक्ष से मधुरेंद्र कुमार, धनंजय यादव, रामस्वार्थ राय व रंजू कुमारी घायल बताए गए हैं। फायरिग में रामसोगारथ राय नामक शख्स को छर्रा लगने की बात कही गई है। और यह भी बताया गया है कि उसका इलाज स्थानीय स्तर पर चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते हैंअवर निरीक्षक लईक अहमद, सहायक अवर निरीक्षक रंजीत कुमार सिंह, अशोक किस्कू पुलिस बल के साथ पहुंच गए। घायलों को सामुदायिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर उपचार कराया। थानाध्यक्ष रणवीर कुमार झा ने बताया कि मसहा आलम गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। गोली चलने की सूचना भी मिली थी। तत्पश्चात पुलिस पदाधिकारी दलबल के साथ मौके पर भेजे गए थे। पता चला कि आपसी विवाद को लेकर लाठी-डंडे से मारपीट हुई। पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को अपनी हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ चल रही है। थानाध्यक्ष ने गोली चलने की पुष्टि नहीं की है। लोडेड पिस्टल व कारतूस के साथ रेलकर्मी गिरफ्तार

सीतामढ़ी। समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के मालगोदाम चौक के पास पुलिस टीम ने लोडेड पिस्टल के साथ एक रेलकर्मी को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान सीतामढ़ी जिले के डुमरा थाना क्षेत्र के परसौनी निवासी हरिशंकर झा के पुत्र सोनू झा के रुप में की गई। उसके पास से एक पिस्टल, एक देसी कट्टा, 7.65 एमएम के चार कारतूस, एक मैगजीन व एक मोबाइल मिला। सदर डीएसपी प्रीतिश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर के मालगोदाम चौक के पास एक युवक विवाद में पिस्टल लहरा रहा है। तत्काल नगर थाने के सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वहां छापेमारी की। इस दौरान उसके पास से एक लोडेड पिस्टल मिली। बाद में उसकी निशानदेही पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खरीदाबाद स्थित उसके किराए के कमरे से एक कट्टा, मैगजीन व दो कारतूस मिले। बताया गया कि वह समस्तीपुर रेल विभाग में इलेक्ट्रीशियन है। पिता की मौत के बाद अनुकंपा पर रेलवे में नौकरी मिली। खरीदाबाद स्थित एक किराए के मकान में सपरिवार रहता था। उसके खिलाफ नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। मारपीट मामले में आरोपित गिरफ्तार, जेल सीतामढ़ी। सोनबरसा थाना क्षेत्र के भुतही गांव में शुक्रवार की रात पुलिस ने छापेमारी कर मारपीट मामले के वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। वारंटी भुतही निवासी कैलाश साह का पुत्र लालाबाबू साह बताया गया है। थानाध्यक्ष रविद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मारपीट के मामले में नामजद है। उसके खिलाफ सोनबरसा थाने में मामला दर्ज है। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

chat bot
आपका साथी