नो मेंस लैंड पर मिला सीतामढ़ी के युवक का शव

सोनबरसा के कन्हौली थाना क्षेत्र से सटे भारत-नेपाल सीमा के नो मेंस लैंड के पास सीतामढ़ी के एक युवक की हत्या कर दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Mar 2019 11:47 PM (IST) Updated:Thu, 14 Mar 2019 11:47 PM (IST)
नो मेंस लैंड पर मिला सीतामढ़ी के युवक का शव
नो मेंस लैंड पर मिला सीतामढ़ी के युवक का शव

सीतामढ़ी। सोनबरसा के कन्हौली थाना क्षेत्र से सटे भारत-नेपाल सीमा के नो मेंस लैंड के पास सीतामढ़ी के एक युवक की हत्या कर दी गई। साक्ष्य छिपाने के लिए शव को वाहन से कुचल दिया गया। गुरुवार को शव मिलने की सूचना पर हड़कंप मच गया। हालांकि, दो देशों की सीमा के विवाद में शव घंटों पड़ा रहा। बाद में कन्हौली पुलिस, एसएसबी और नेपाल पुलिस मौके पर पहुंच घटनास्थल की जांच की। इस दौरान शव के नेपाल सीमा में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद नेपाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गई। शव की पहचान सीतामढ़ी नगर थाना क्षेत्र के मोहनपुर निवासी बिदेश्वर महतो के पुत्र अमरनाथ (25) के रूप में की गई। बताया गया है कि वह मोहनपुर से बरात में शामिल होकर भेरहिया गांव आया था। घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। कुछ लोग इसे हत्या बता रहे हैं तो कुछ लोग हादसा। शराब पीने के बाद हादसे में मौत की भी चर्चा हो रही है।

chat bot
आपका साथी