राहुल गांधी के जन्म दिन पर दलित बस्ती में फल का वितरण

डुमरा प्रखंड के मुरादपुर गांव के दलित बस्ती में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का जन्म दिन जिलाध्यक्ष विमल शुक्ला की अध्यक्षता में मनाया गया।

By Edited By: Publish:Mon, 20 Jun 2016 01:53 AM (IST) Updated:Mon, 20 Jun 2016 01:53 AM (IST)
राहुल गांधी के जन्म दिन पर  दलित बस्ती में फल का वितरण

सीतामढ़ी। डुमरा प्रखंड के मुरादपुर गांव के दलित बस्ती में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का जन्म दिन जिलाध्यक्ष विमल शुक्ला की अध्यक्षता में मनाया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष सत्येंद्र तिवारी के नेतृत्व में वस्ती के लोगों के बीच फल का वितरण किया गया। श्री तिवारी व प्रवक्ता शिवशंकर शर्मा ने राहुल गांधी के कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि राहुल गांधी स्वच्छ विचार व त्याग की प्रतिमूर्ति है। देश के सबसे गरीब व कमजोर वर्ग के लोगों को सामाज के मुख्य धारा में लाना उनका उदेश्य है। यही कारण है कि कांग्रेस शासन काल में पंचायतों में मनरेगा लागू कर गरीबों की गरीबी दूर करने का प्रयास किया गया। राहुल गांधी सता के लोभी नही है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन ¨सह दवारा कई बार मंत्रीमंडल में शामिल होने का आग्रह किया गया। पर उन्होनें ने पद लेने से इंकार कर दिया। मौके पर डा. भूवनेश्वरी मिश्र, सीताराम झा, विजेंद्र यादव, नन्हे अंसारी, महेश्वर गीरी, संजय कुमार, राज कुमार साह, मनीष शुक्ला, मणी भूषण कुमार, अरूण राम, राम बच्चन राम, अकलू राम, आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी