दोषी पुलिस अधिकारियों पर हो हत्या का मुकदमा

झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता शमशेर आलम ने कहा कि डुमरा थाना में पुलिस की पिटाई से दो आरोपियों की मौत ने नीतीश सरकार की पुलिस व्यवस्था की पोल खोल दी है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Mar 2019 01:41 AM (IST) Updated:Sun, 10 Mar 2019 01:43 AM (IST)
दोषी पुलिस अधिकारियों पर हो हत्या का मुकदमा
दोषी पुलिस अधिकारियों पर हो हत्या का मुकदमा

सीतामढ़ी। झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता शमशेर आलम ने कहा कि डुमरा थाना में पुलिस की पिटाई से दो आरोपियों की मौत ने नीतीश सरकार की पुलिस व्यवस्था की पोल खोल दी है। नीतीश सरकार में पुलिस बेलगाम हो चुकी है। पूर्वी चंपारण जिले के चकिया गांव से पुलिस ने आधी रात से जिस तरह गुफरान और तसलीम को गिरफ्तार कर लाने के बाद हाजत में पिटाई कर उसकी हत्या कर दी। यह घटना नीतीश सरकार की कानून व्यवस्था को उजागर करती है। उन्होंने इस घटना की उच्चस्तरीय जांच कराने के साथ दोषी पुलिस अधिकारियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। वे शुक्रवार को शहर स्थित यादव कॉम्पलेक्स में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। कहा कि इस मामले में सरकार मृतकों के परिवार को 20-20 लाख रुपये मुआवजा व एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दे। कहा कि सीतामढ़ी जिले में पुलिस अत्याचार की यह पहली घटना नहीं है। पहले भी सीतामढ़ी में पुलिस की मौजूदगी में एक वृद्ध को पिटाई के बाद जला कर मार दिया गया था। इस तरह की घटना से नीतीश सरकार की अल्पसंख्यक विरोधी मानसिकता उजागर होती है। शिवहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष असद ने घटना की निदा करते हुए कहा कि इस मामले में पुलिस के आला अधिकारी सवालों के घेरे में हैं। घटना की निष्पक्ष जांच के लिए सरकार पटना हाई कोर्ट के सेवानिवृत जज के नेतृत्व में कमेटी का गठन कर पूरे परिवार को शीघ्र न्याय दिलाए। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शम्स शाहनवाज ने कहा कि इस मामले को लेकर अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष को पत्र लिखकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की गई है। अगर पीड़ितों को न्याय नहीं मिला तो कांग्रेस चरणबद्ध आंदोलन करेगी। मौके पर कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी