एकता अखंडता को बनाए रखें जीविका कैडर

बरियारपुर के समीप जीविका कैडर संघ कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक जिलाध्यक्ष नंदकिशोर गुप्ता की अध्यक्षता में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Aug 2018 11:48 PM (IST) Updated:Sun, 19 Aug 2018 11:48 PM (IST)
एकता अखंडता को बनाए रखें जीविका कैडर
एकता अखंडता को बनाए रखें जीविका कैडर

सीतामढ़ी। बरियारपुर के समीप जीविका कैडर संघ कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक जिलाध्यक्ष नंदकिशोर गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। इसमें संगठन को मजबूत करने पर बल दिया गया। जिला संयोजक प्रियरंजन कुमार ¨सह ने कहा कि हमें अपनी एकता, अखंडता को बनाए रखने की जरूरत है। जीविका कैडर एक परिवार के सदस्य हैं। जिस तरह नया घर बनाने में बहुत तरह की चीजों की जरूरत पड़ती है। उसी तरह जीविका कर्मी संगठित होकर कार्य करें। परिहार प्रखंड कोषाध्यक्ष संजू चौरसिया ने एक सीएम दीदी के साथ हुए अत्याचार की ¨नदा करते हुए कहा कि गुहार लगाने से कुछ नहीं मिलता है। हमें अपनी ताकत का इस्तेमाल करना होगा। संगठन में काफी शक्ति है। जिला कोषाध्यक्ष उत्तम कुमार ने कहा कि संगठन में पारदर्शी व्यवस्था बनाए रखने की जरूरत है। बैठक को जिला प्रवक्ता रामगोपाल ¨सह, रवि कुमार, मीडिया प्रभारी अमरनाथ सहित अन्य कैडरों ने संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी