मौका मिला तो इलाके को नई ऊंचाई तक पहुंचाएंगे : देवेश

इलाके को विकास की एक नई ऊंचाई के साथ राष्ट्रीय स्तर पर इसकी खास पहचान बनाने की मंशा के साथ विधान पार्षद देवेश चन्द्र ठाकुर ने कहा कि मौका मिला तो वे अपनी इस चाहत को पूरा करने का हरसंभव प्रयास करेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 02 Mar 2019 11:28 PM (IST) Updated:Sat, 02 Mar 2019 11:28 PM (IST)
मौका मिला तो इलाके को नई ऊंचाई तक पहुंचाएंगे : देवेश
मौका मिला तो इलाके को नई ऊंचाई तक पहुंचाएंगे : देवेश

सीतामढ़ी। इलाके को विकास की एक नई ऊंचाई के साथ राष्ट्रीय स्तर पर इसकी खास पहचान बनाने की मंशा के साथ विधान पार्षद देवेश चन्द्र ठाकुर ने कहा कि मौका मिला तो वे अपनी इस चाहत को पूरा करने का हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि आमजनों के स्नेह व मजबूत रिश्तों ने मुझे इस मुकाम तक पहुंचाया है। यह विश्वास जताया कि आम जनों से रिश्ते की मजबूती व उनके स्नेह की बदौलत वे बार-बार सफल होंगे। विधान पार्षद ठाकुर महिदवारा के एक मंदिर परिसर में आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। ठाकुर ने आसन्न लोकसभा चुनाव में अपने को एनडीए का एक मजबूत दावेदार बताया। कहा कि आम लोगों की अपेक्षा की कसौटी पर खरा उतरने के लिए हमेशा प्रयासरत रहा हूं। वेतन मद में प्राप्त राशि से मेधावी व जरूरत मंद छात्रों की जरूरत को पूरा करने का प्रयास किया। कोसी की त्रासदी से जूझते परिवारों के साथ साथ शहीद सैनिकों के परिजनों के कोष में राशि देकर अपने सामाजिक दायित्व को पूरा किया। तीरंदाजों व निशानेबाजों को उनके जरूरत के अनुरूप मदद कर उन्हें प्रोत्साहित किया। अपने कार्यकाल में मिलने वाले वेतन को जनता के विकास के लिए छोड़ दिया। 15 वर्ष के कार्यकाल में कभी भी एक पैसा सरकारी राशि का उपयोग नहीं किया। अपने निजी कोष से दर्जनों कार्य करवाए व मेधावी छात्रों को कैंप लगाकर पुरस्कृत किया। महाराष्ट्र में कैंसर पीड़ित मरीजों को निश्शुल्क इलाज करवाना तथा मेधावी छात्रों को अपने निजी कोष से मेडिकल-इंजीनियरिग कॉलेज में दाखिला कराया। अमर शहीद स्वतंत्रता सेनानियों की दर्जनों आदम कद प्रतिमा लगवाई। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें एनडीए की ओर से प्रत्याशी बनाया गया तो वे आम अवाम की इच्छा के अनुरूप उनके भरोसा की कसौटी पर खरा उतरने हरसंभव प्रयास करेंगे। समारोह की अध्यक्षता श्याम शंकर सिंह ने की। मौके पर प्रो. उमेशचन्द्र झा, रामजी मंडल, बृजनंदन प्रसाद, चन्द्र प्रकाश पराशर, पवन कुमार वत्स, देवेन्द्र सिंह,अखिलेश कुमार सिंह व संजय पांडेय आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी