राष्ट्रहित में प्रधानमंत्री मोदी ने लिए ऐतिहासिक निर्णय

शहर के लक्ष्मणानगर रिगबांध स्थित भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष गायत्री आर्या के आवासीय परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Aug 2020 02:03 AM (IST) Updated:Tue, 18 Aug 2020 06:12 AM (IST)
राष्ट्रहित में प्रधानमंत्री मोदी ने लिए ऐतिहासिक निर्णय
राष्ट्रहित में प्रधानमंत्री मोदी ने लिए ऐतिहासिक निर्णय

सीतामढ़ी। शहर के लक्ष्मणानगर रिगबांध स्थित भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष गायत्री आर्या के आवासीय परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का उदघाटन मोर्चा की जिलाध्यक्ष डॉ.विभा ठाकुर, पूनम शर्मा, गायत्री देवी, प्रदेश नेत्री मुन्नी खातून, बबीता यादव, गायत्री आर्या, शोभा देवी व स्मिता झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर पार्टी में शामिल हुई अधिवक्ता शोभा देवी को शॉल ओढ़ाकर व माला पहनाकर सम्मानित किया गया। जिलाध्यक्ष डॉ.ठाकुर ने अधिवक्ता शोभा देवी की प्रशंसा करते हुए कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह की तरह कर्मठता से पार्टी के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। अधिवक्ता देवी ने कहा कि राष्ट्रहित में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक निर्णय लेकर कीर्तिमान स्थापित किया है। भाजपा सरकार ने ऐसे-ऐसे काम किए हैं जो 72 वर्षों में नहीं हुए। अल्पसंख्यक महिलाओं के हित के लिए तीन तलाक, कश्मीर से धारा 370, एनआरसी, अयोध्या में श्री राम मंदिर जैसे कार्य कर राष्ट्र को सशक्त किया है। महिला मोर्चा के सदस्य के रूप में संगठन को सबल व सक्षम बनाने में तत्पर रहूंगी। कार्यक्रम में पुपरी की बबीता यादव ने सामाजिक संगीत के माध्यम से भाजपा के विकास की धारा को प्रवाहित किया।

chat bot
आपका साथी