सीतामढ़ी जिला महिला फुटबॉल संघ का गठन

सीतामढ़ी। भारतीय महिला फूटबॉल महासंघ के अध्यक्ष डॉ. अनिल सुलभ की अध्यक्षता में परिसदन में आयोजित बैठक में जिला महिला फुटबॉल संघ का गठन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 02 Nov 2018 12:49 AM (IST) Updated:Fri, 02 Nov 2018 12:49 AM (IST)
सीतामढ़ी जिला महिला फुटबॉल संघ का गठन
सीतामढ़ी जिला महिला फुटबॉल संघ का गठन

सीतामढ़ी। भारतीय महिला फूटबॉल महासंघ के अध्यक्ष डॉ. अनिल सुलभ की अध्यक्षता में परिसदन में आयोजित बैठक में जिला महिला फुटबॉल संघ का गठन किया गया। सर्वसम्मति से डॉ. राजेश कुमार सुमन को संघ का अध्यक्ष व अभिषेक मिश्रा शिशु को सचिव चुना गया। इनके अलावा प्रो. संगीता चौधरी, डॉ. बबीता झा व राजीव कुमार मिश्र को उपाध्यक्ष, ¨सपल ¨सह, स्वीटी ¨सह व रंजीत सर्राफ को संयुक्त सचिव व मनमोहन कौशिक को कोषाध्यक्ष चुना गया। जबकि कुमार अभिमन्यु मिश्रा, डॉ. एसके वर्मा, स्वाति मिश्रा, कामिनी झा, अनिता कुमारी व सलोनी कुमारी को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल सुलभ ने नवगठित संघ के सभी पदाधिकारियों को बधाई देते कहा कि जिले की छात्राओं को संघ के माध्यम से फुटबॉल के क्षेत्र में आगे बढ़कर देश के मानस पटल पर नाम रौशन करने का मौका मिलेगा। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने डॉ. अनिल सुलभ को बुके देकर सम्मानित किया।

chat bot
आपका साथी