प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में होगा सबका विकास

सीतामढ़ी देश के वर्तमान परिस्थिति के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का विकास और आत्म रक्षार्थ संभव है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 01:56 AM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 01:56 AM (IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में होगा सबका विकास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में होगा सबका विकास

सीतामढ़ी। सीतामढ़ी देश के वर्तमान परिस्थिति के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का विकास और आत्म रक्षार्थ संभव है। इसलिए देश के हर समुदाय वर्ग को वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में ही साथ रहने का आवाहन किया। साथ ही दल के चुने हुए उम्मीदवार को अधिक से अधिक वोट देकर विजय बनाने का काम करें ताकि देश के अखंडता एकता बनी रहे। ये बातें पूर्व केंद्रीय मंत्री वह भाजपा की वरिष्ठ नेता सह प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने सुप्पी प्रखंड क्षेत्र के अख्ता सहित विभिन्न गांव के दौरा करने के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता संतोष कुमार पाठक अ़ंटु के आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में कही।मौके पर जिला अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह भाजपा नेता संतोष कुमार पाठक त्रिपुरारी पाठक सिधु पाठक पीके पाठक कुमार सच्चिदानंद सिंह देव चंद्र पाठक परमेश्वर पाठक मोहम्मद यासीन गोल मोहम्मद मुन्ना साह मोहम्मद र हमुद्दीन सहित अन्य लोग मौजूद थे। विश्व गुरु बनने की राह पर है भारत

मेजरगंज, संस: भाजपा मजहब कि नहीं देश हित के लिए है समर्पित। भातर अब मजबूर नहीं मजबूत बन विशगुरु बनने जा रहा है। ये बातें सुप्पी प्रखण्ड के अख्ता बाजपेयी टोला में गुरुवार को सेवा सप्ताह में आयोजित जनसंबाद कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज ने कही। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ,प्रदेश कार्य समिति सदस्य आशुतोष शंकर सिंह पूर्व विधायक मोतीलाल जिलाध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह एवम उमेशचन्द्र झा ने तैलचित्र पर पुष्पांजलि समर्पित कर की। मौके पर जिलाध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह प्रदेश कार्य समिति सदस्य आशुतोष शंकर सिंह, प्रो उमेश चन्द्र झा जिला मंत्री नन्दकिशोर सिंह संतोष(अंटू) पाठक संजय जायसवाल देवेश ठाकुर सीमा जायसवाल मोहन सिंह सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।

chat bot
आपका साथी