सुषमा स्वराज के निधन पर शोकसभा का आयोजन, दी गई श्रद्धांजलि

सीतामढ़ी। हॉस्पिटल रोड स्थित भारतीय जनता युवा मोर्चा के स्वच्छता व रचनात्मक कार्यालय में पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर जिलाध्यक्ष चुनचुन सिंह की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 08 Aug 2019 11:10 PM (IST) Updated:Fri, 09 Aug 2019 06:30 AM (IST)
सुषमा स्वराज के निधन पर शोकसभा का आयोजन, दी गई श्रद्धांजलि
सुषमा स्वराज के निधन पर शोकसभा का आयोजन, दी गई श्रद्धांजलि

सीतामढ़ी। हॉस्पिटल रोड स्थित भारतीय जनता युवा मोर्चा के स्वच्छता व रचनात्मक कार्यालय में पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर जिलाध्यक्ष चुनचुन सिंह की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। उनके चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित की गई। लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वे भाजपा की प्रखर वक्ता थीं। केंद्र सरकार में विदेश मंत्री और सूचना मंत्री के रूप में देश की सेवा कीं। सामाजिक समरसता हेतु अनेकों सामाजिक कार्य किए। 20 हजार भारतीयों को विदेश से छुड़वा कर एक इतिहास रचा। संपूर्ण विश्व में भारत का परचम लहराया। उनके निधन से भाजपा ने नारीशक्ति स्वरूपा सरस्वती को खो दिया है। श्रद्धांजलि सभा में उपाध्यक्ष राहुल शांडिल्य, आग्नेय कुमार, दीपेंद्र सिंह, अनुराग कुमार, अवनीश कुमार, नरीज दूबे, श्रवण कुमार के आलावे अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

सुषमा स्वराज ने बढ़ाया देश का मान

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वाधान में पूर्व केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता संयोजक मणिकांत झा हिमांशु ने की। पुष्पांजलि अर्पण के उपरांत वक्ताओं ने उनके जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। संयोजक ने कहा कि उनके द्वारा किए गए महान कार्य व देशहित में उठाए गए कदम सदैव याद किए जाएंगे। छात्रा प्रमुख कीर्ति भारती ने कहा कि सुषमा स्वराज पूरे विश्व में भारत का नाम और मान बढ़ाईं। इससे भारत की महिलाओं के सम्मान व नारी सशक्तिकरण के प्रति विश्व मंच ने भी अपनी अवधारणा बदली। जिला संयोजक राघवेंद्र यादव ने कहा कि सुषमा स्वराज ने विदेश मंत्रालय का कार्य बखूबी निर्वहन करते हुए देश को विश्व में अग्रिम पंक्ति पर लाने के लिए अहम योगदान दिया। मौके पर प्रदेश कार्यकारी परिषद सदस्य आयुष आदित्य, माधव चौधरी, अर्जुन झा, प्रशांत झा, संभव झा, अनुज कुमार, धनंजय कुमार, धनंजय निषाद, रानी कुमारी, पूजा कुमारी, रोशनी कुमारी, सोनाली कुमारी, काजल कुमारी आदि मौजूद थीं।

निर्भिक नेता के रूप में याद रहेंगी सुषमा स्वराज

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज जनमानस के पटल पर एक निर्भिक नेता के रूप में सदैव ही याद की जाएंगी। उक्त बातें शहर के गांधी चौक पर नगर भाजपा मंडल के तत्वाधान में आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष विशाल कुमार ने कही। सभा में लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।मौके पर माधवेंद्र सिंह कुशवाहा, सुजय सिंह, मोहित अग्रवाल,अंवेश सिंह, दीपक अग्रवाल, आशिष कुमार, राजीव कुमार राजा, मुन्ना कुमार, अनिल साहु, विरेंद्र कुमार, ध्रुव कुमार, मोहित आनंद, नीरज कुमार, शिवशंकर प्रसाद, सुरेश् स्वर्णकार, संजय गुप्ता, रवि कुमार, अवनिश कुमार, राहुल सांडिल्य, रितुल झा, दिपेंद्र सिंह, शुभेंद्र सौरभ, निर्मल व्याहूत, रवि कुमार, आशुतोष कुमार आदि मौजूद थे।

राजनीति के लिए प्रेरणा श्रोत

राष्ट्रीय जनता दल बिहार के राज्य परिषद सदस्य मनोज कुमार ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि वे एक शानदार वक्ता और कुशल राजनेता थीं। उनके हृदय में आम जनता के प्रति ममता और प्रेम था। उनका संघर्ष और संसदीय जीवन भारतीय राजनीति के लिए प्रेरणा श्रोत रहेगा। उनके निधन से सत्ता और विपक्ष दोनों समान रूप से आहत है।

chat bot
आपका साथी