महिसौथा गांव में अग्निपीड़ित को दिया गया चेक

बोखड़ा प्रखंड के महिसौथा गांव वार्ड 12 निवासी अग्निपीड़ित चंदेश्वर यादव को अंचल कार्यालय में सीओ अवधेश कुमार श्रीवास्तव व उप प्रमुख आफताब आलम ¨मटू ने संयुक्त रूप से 9 हजार आठ सौ का चेक प्रदान किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Oct 2018 12:41 AM (IST) Updated:Tue, 23 Oct 2018 12:41 AM (IST)
महिसौथा गांव में अग्निपीड़ित को दिया गया चेक
महिसौथा गांव में अग्निपीड़ित को दिया गया चेक

सीतामढ़ी । बोखड़ा प्रखंड के महिसौथा गांव वार्ड 12 निवासी अग्निपीड़ित चंदेश्वर यादव को अंचल कार्यालय में सीओ अवधेश कुमार श्रीवास्तव व उप प्रमुख आफताब आलम ¨मटू ने संयुक्त रूप से 9 हजार आठ सौ का चेक प्रदान किया। सीओ श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले माह चंदेश्वर यादव का फूस का घर जल गया था। जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में अग्निकांड से पीड़ित परिवार को सहायता राशि चेक के माध्यम से उपलब्ध करा दी गई। कहा कि सरकार आपदा से पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता दिलाने के प्रति गंभीर है। मौके पर समाजसेवी गौतम यादव, अंचल नाजीर शिवशंकर झा, तोसीफ अनवर, डाटा ऑपरेटर शमशाद समेत कई लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी