भाजयुमो ने फूंका जिन्ना का पुतला

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में उठे विवाद के विरोध में शनिवार को भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने शहर के वीर कुंवर ¨सह चौक पर प्रदर्शन कर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री स्व.मो.अली जिन्ना का पुतला दहन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 06 May 2018 12:32 AM (IST) Updated:Sun, 06 May 2018 12:32 AM (IST)
भाजयुमो ने फूंका जिन्ना का पुतला
भाजयुमो ने फूंका जिन्ना का पुतला

सीतामढ़ी। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में उठे विवाद के विरोध में शनिवार को भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने शहर के वीर कुंवर ¨सह चौक पर प्रदर्शन कर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री स्व.मो.अली जिन्ना का पुतला दहन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष चुनचुन ¨सह ने किया। मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारत के किसी भी संस्थान, प्रतिष्ठान, विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय में जिन्ना की तस्वीर नहीं लगनी चाहिए। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में जिन्ना की तस्वीर हटाने के विरोध में जो विवाद पैदा किया जा रहा है, भाजयुमो उसका विरोध करता है। कहा कि भारत का बंटवारा 1947 में धर्म और मजहब के आधार पर हुआ था। मो.अली जिन्ना पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बनाए गए थे। स्वतंत्र भारत में महापुरुषों की कमी नहीं है। ऐसे में भारत के बंटवारा के मुख्य व्यक्ति जिन्ना का भारत में कोई स्थान नहीं है। पुतला दहन में मोर्चा के महामंत्री राघव प्रसाद, ¨प्रस तिवारी, उपाध्यक्ष पंकज तिवारी, जिला मंत्री सुरेंद्र प्रियदर्शी, मोहित आनंद, जिला प्रवक्ता आग्नेय कुमार, नगर अध्यक्ष गोपाल कुमार, विजय कुमार सोनी, राजीव राजा, अवनीश कुमार, अनुराग कुमार, शशिभूषण कुमार, अविनाश कुमार, नरेंद्र कुमार, ¨मटू कुमार, श्रवण कुमार, शुभेंदु सौरभ, रीतुल झा, विकास ¨सह चंदेल व अनिल कुमार सहित अन्य शामिल थे।

chat bot
आपका साथी