संतों के सम्मान में लगे रहे नगरवासी

सीतामढ़ी, संवाद सहयोगी : अयोध्या से सीतामढ़ी पहुंचे श्रीराम विवाह बारात बाल भोग के बाद शनिवार की

By Edited By: Publish:Sun, 23 Nov 2014 04:14 AM (IST) Updated:Sun, 23 Nov 2014 04:14 AM (IST)
संतों के सम्मान में लगे रहे नगरवासी

सीतामढ़ी, संवाद सहयोगी : अयोध्या से सीतामढ़ी पहुंचे श्रीराम विवाह बारात बाल भोग के बाद शनिवार की सुबह जनकपुर धाम के लिए रवाना हुई। समाज सेवी विजय कुमार शाही ने शनिवार की सुबह बाराती में शामिल साधू संतों की विदाई कर बारात यात्रा के साथ बाजपट्टी व पुपरी होते अहिल्या धाम के लिए वाहनों के काफिला के साथ रवाना हुए। रात्रि विश्राम के बाद संतों के भोजन के लिए साथ में चूड़ा-दही का भार भी भेजा गया है। शुक्रवार की रात्रि में बारातियों के लिए एक्सचेंज रोड दूध फैक्ट्री के पास पंडाल की व्यवस्था की गई थी। जहां बाराती को भोजन भी कराया गया। इधर शुक्रवार की देर रात तक संतों का स्थानीय एक होटल के प्रांगण में श्रद्धालुओं द्वारा बारात में शामिल साधु-संतों का स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने रामलला व लक्ष्मण के साथ आए बारातियों पर पुष्प वर्षा कर उनकी आरती उतारी। कार्यक्रम का शुभारंभ रामजी शर्मा ने स्वागत भाषण पढ़ कर किया। आचार्य हरि नारायण दास ने अभिनंदन पत्र का पाठ किया। धर्म संघ के केंद्रीय मंत्री सह संपर्क प्रमुख अशोक तिवारी ने बारातियों का परिचय कराया। इस अवसर स्वागत समिति के सह संयोजक नीतेश कुमार भारद्वाज ने बारात में शामिल संतों का शॉल, माला, अभिनंदन पत्र व प्रख्यात कलाकार फणी भूषण द्वारा निर्मित मां जानकी उद्भव झांकी की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया। नगर विधायक सुनील कुमार पिंटू, संयोजक विजय स्वर्णकार, सांसद राम कुमार शर्मा, समाजसेवी निशिथ सिंह, नगर सभापति सुवंश राय, प्राचार्य तरुण आनंद, प्रदीप मुन्ना व आलोक आदि ने बारात में शामिल समधी के रूप में महाराज दशरथ, दुल्हे राजा श्रीराम, लक्ष्मण, ऋषि वशिष्ठ, अगस्त आश्रम के ऋषि रामऔतार दास, हरिद्वार के महंत मोहन दास, ऋषिकेश के डा. रामेश्वर दास, महंत कन्हैया दास, सुरेश दास आदि संतों को सम्मानित किया। नगर विधायक पिंटू ने कहा कि हम मां सीता के धरती के लाल है। हम से ही आपकी विशेषता है। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह ने कहा कि हम भाव से अपने दुल्हे राजा का स्वागत करते है। कार्यक्रम का संचालन सिया किशोर शरण मुठिया बाबा ने किया। मौके पर विहिप के जिलाध्यक्ष आलोक कुमार, ओम प्रकाश साह, यतेंद्र खेतान, मदन प्रसाद, जवाहर झा, प्रमुख देवेंद्र साह, बाल कृष्ण सुदरका, राधे श्याम शर्मा, विशाल कुमार, चुनचुन सिंह, कैलाश हिसारिया, बालवीर प्रसाद चुन्नू, शिव कुमार अग्रवाल, डा. प्रकाश चंद्र व शंकर शर्मा आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी