दीपावली आज, जलेंगे खुशियों के दीप

जेएनएन, सीतामढ़ी/डुमरा : असत्य पर सत्य, बुराई पर अच्छाई, सुख, शांति समृद्धि का त्योहार दीपावली गरुवा

By Edited By: Publish:Thu, 23 Oct 2014 01:00 AM (IST) Updated:Thu, 23 Oct 2014 01:00 AM (IST)
दीपावली आज, जलेंगे खुशियों के दीप

जेएनएन, सीतामढ़ी/डुमरा : असत्य पर सत्य, बुराई पर अच्छाई, सुख, शांति समृद्धि का त्योहार दीपावली गरुवार को मनाया जाएगा। दीपावली पर खुशियों के दीप जलेंगे। बुधवार को इलाके में यम दीप निकाल लोगों ने छोटी दीपावली मनाई। बाजारों में रौनक और सड़कों पर भीड़ रही। लोग घरों की सफाई में लगे रहे।

बिकी मूर्ति, पटाखा, फल व मिठाई: शनिवार को जिले में लक्ष्मी गणेश की मूर्तियां, फल, मिठाई व पटाखा की जमकर बिक्री हुई। इस बार लक्ष्मी-गणेश की सोने व चांदी तथा पीतल की मूर्तियां खूब बिकीं।

मिट्टी के दीप व पूजन सामग्री के दुकानों पर भीड़ : मिट्टी के दीप, कलश, घरौंदा समेत मिट्टी निर्मित सामग्री की भी खूब बिक्री हुई। इसके अलावा अगरबत्ती, धूप, दीप, पूजन सामग्री, मोमबत्ती भी बिके।

समृद्धि के लिए करें लक्ष्मी - गणेश पूजा : सुख, समृद्धि व शांति के लिए दीपावली के दिन लक्ष्मी - गणेश की पूजा करें। इस बार पूजा के लिए शाम साढ़ छह से साढ़े आठ बजे तक का समय है।

कुबेर-काली पूजा : दीपावली पर मां काली व धन के देवता कुबेर की भी पूजा का विधान है। लक्ष्मी - गणेश की पूजा सुख, शांति व समृद्धि के लिए होती है, जबकि कुबेर व शक्ति के लिए माता काली की पूजा की जाती है।

आतिशबाजी करें पर रखे ध्यान :

दीपावली पर जलाएं दीप। पटाखें फोड़ें लेकिन सावधानी से। पता नहीं जश्न किसी की जान पर भारी पड़ सकती है। ऐसे में पर्यावरण को बचाने का ले संकल्प और बगैर आतिशबाजी मनाएं दीपावली।

चिकित्सक की सलाह :

चिकित्सक डा. आलोक कुमार बताते है कि बच्चों के आतिशबाजी करते वक्त अभिभावक साथ रहें। जलने पर तुरंत ठंडा पानी डालें।

अस्पताल में बर्न वार्ड नहीं : जिले के किसी अस्पताल में अलग से बर्न वार्ड नहीं है। आपातकालीन व्यवस्था के तहत प्राथमिक उपचार की व्यवस्था है। 24 घंटे चिकित्सक व कर्मी उपलब्ध रहेंगे।

अग्निशमन विभाग तैयार

जिला अग्निशमन विभाग दीपावली को लेकर तैयार है। विभाग के पास चार अग्निशमन वाहन व विशेषज्ञ कर्मी हैं।

जिला प्रशासन भी तैयार

दीपावली पर जिला प्रशासन भी तैयार है। आतिशबाजी की भी प्रशासनिक व्यवस्था है। डुमरा की संकरी गलियों के जर्जर विद्युत तार बदल दिए गए हैं। हादसे की स्थिति में सरकारी अस्पतालों में चिकित्सक व कर्मी प्रतिनियुक्त किए गए हैं। किसी भी अप्रिय हादसा की सूचना निकटतम थानों में देने की व्यवस्था की गई है। डीएम के आदेश पर फायर बिग्रेड को तैयार रखा गया है। वहीं विद्युत विभाग भी तैयार है। जुआरियों पर नजर रखने के लिए पुलिस भी तैयार है। दीपावली के लिए विद्युत विभाग को अतिरिक्त पावर आपूर्ति की व्यवस्था नहीं है।

गंदगी के बीच मनेगी दीपावली : जिले में इस बार गंदगी के बीच मनेगी दीपावली। जगह-जगह गंदगी का अंबार है। डुमरा हो या शहर, सबकी तस्वीर खराब है।

जम कर बिकी मिठाई : दीपावली को लेकर जिले में पटाखा, मिठाई, मूर्तियां, फल, प्रसाद, नारियल, माला, कपड़े, धूप, दीप, घी, सरसो, तिल के तेल बिके।

मनाएं दीपावली का जश्न : दीपावली। यह दीप व आवली दो शब्दों से मना है। इसका अर्थ है दीपों की पंक्तियां। दीपावली से कई कथाएं जुड़ी हैं। भगवान श्री राम लंका से अयोध्या लौटे तब लोगों ने दीप जला कर खुशी का इजहार किया। इसी दिन भगवान श्री कृष्ण ने नरकासुर का वध किया था। इसी दिन भगवान विष्णु ने नरसिंह का रूप लेकर हिरण्यकश्यप का वध किया था। पुराणों के अनुसार जिस दिन देवताओं ने समुंद्र का मंथन किया था और उसके बाद माता लक्ष्मी व धन्वंतरी प्रकट हुए, वह दिन भी दीपावली था। दीपावली के दिन ही अमृतसर में स्वर्ण मंदिर का शिलान्यास हुआ था। महर्षि दयानंद सरस्वती व जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर महावीर स्वामी का निर्वाण दीपावली के दिन ही हुआ।

घरौंदे की दुनिया : दीपावली के साथ कई - कई परंपराएं जुड़ी है। इसमें एक है घरौंदा। यह लोक आस्था का पर्व है। भाईयों की लंबी उम्र के लिए बहने इसको मनाती हैं।

chat bot
आपका साथी