बेलौनी मामले में केंद्रीय मंत्री ने सीएम को लिखा पत्र

शेखपुरा। जिला के चर्चित बेलौनी मामले में अब एक बार से राजनीतिक रंग चढ़ने लगा है। इस मामले में र

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 May 2018 04:37 PM (IST) Updated:Sun, 27 May 2018 04:37 PM (IST)
बेलौनी मामले में केंद्रीय मंत्री ने सीएम को लिखा पत्र
बेलौनी मामले में केंद्रीय मंत्री ने सीएम को लिखा पत्र

शेखपुरा। जिला के चर्चित बेलौनी मामले में अब एक बार से राजनीतिक रंग चढ़ने लगा है। इस मामले में राजनीति का नया रंग रालोसपा सुप्रीमो तथा केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के पत्र के बाद चढ़ा है। लगभग पांच महीने पुराने इस मामले में केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखकर उच्चाधिकारियों की टीम गठित करके इस मामले की जांच करने को कहा है। केंद्रीय मंत्री ने अपने पत्र में कहा है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच हो। ताकि पीड़ित परिवारों का भरोसा सरकार पर बरकरार रह सके। यहां बताना जरुरी है कि इसी साल बीते 10 ़फरवरी को जिला के कोरमा थाना के बेलौनी गांव में दो जातियों के बीच विवाद सुलझाने गई पुलिस की झड़प एक जाति विशेष से हो गई थी। इसमें पहले पुलिस पर जमकर रोड़ेबाजी की गई। जिसमें एसडीपीओ सहित आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी हो गए थे। बाद में पुलिस ने अपनी कार्रवाई में किशोरों तथा वृद्ध महिलाओं सहित 18 दिन की प्रसूता महिलाओं को भी अपनी लाठी का शिकार बनाया तथा इन्हें गिरफ्तार करके जेल भेजा गया। पुलिस की इसी कार्रवाई पर केंद्रीय मंत्री ने सवाल खड़े करते हुए मुख्यमंत्री से उच्चस्तरीय जांच कराने को कहा है। मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने आशंका जताई है कि पुलिस तथा क्षेत्र के कुछ स्वार्थी लोगों के षड्यंत्र के तहत यह सब हुआ। इधर रालोसपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र नाथ ने बताया कि पुलिस की इस बर्बरता को लेकर ग्रामीण ने पटना हाईकोर्ट में जनहित याचिका भी दायर किया है। इधर जदयू नेता तथा ढाढ़ी विकास मंच से जुड़े मनोज राम ने बेलौनी प्रकरण को जातीय तथा राजनीतिक रंग देने पर आपत्ति जताई है। मनोज राम ने बताया कि कुछ स्थानीय लोग टाल में अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए इस मामले को फिर से विस्फोटक बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी