सुदर्शन बने भागलपुर विश्वविद्यालय के सीनेटर

शेखपुरा। बरबीघा विधान सभा के विधायक सुदर्शन कुमार तिलका मांझी विश्वविद्यालय भागलपुर के सीनेट सदस्य

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Mar 2017 03:02 AM (IST) Updated:Wed, 22 Mar 2017 03:02 AM (IST)
सुदर्शन बने भागलपुर विश्वविद्यालय के सीनेटर
सुदर्शन बने भागलपुर विश्वविद्यालय के सीनेटर

शेखपुरा। बरबीघा विधान सभा के विधायक सुदर्शन कुमार तिलका मांझी विश्वविद्यालय भागलपुर के सीनेट सदस्य चुने गए हैं। इस बाबत सुंदर ¨सह कॉलेज मेहूंश के प्राचार्य डॉ. रामप्रकाश ¨सह ने बताया कि विधायक तिलका मांझी भागलपुर शासी निकाय ग्रुप के तहत बीते 17 मार्च को चुनाव कराया गया। इस चुनाव में बरबीघा विधायक सह सुंदर ¨सह कॉलेज मेहूंश के सचिव सुदर्शन कुमार तथा कॉलेज के पूर्व सचिव जयराम ¨सह चुनाव मैदान में उतरे थे। चुनाव तिलका मांझी विश्वविद्यालय के सीनेट सभागार में कराया गया था। 20 मार्च को वोटों की गिनती हुई थी। जिसमें सुदर्शन ने 4 मतों से जयराम ¨सह को पराजित कर सीनेटर की कुर्सी थाम ली। सुदर्शन के सीनेट बनने पर सुंदर ¨सह कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रामप्रकाश ¨सह, प्रोफेसर शेखर सहित कई लोगों ने बधाई दी है। बताया गया है कि विधायक सुदर्शन दादा सह राजनीति के अपराजय योद्धा रहे राजो बाबू भी तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के आजीवन सीनेटर रहे थे। सुदर्शन के चाचा ललन ¨सह भी आजीवन सीनेट सदस्य हैं।

chat bot
आपका साथी