शिक्षा सुधार आंदोलन को समूचे राज्य में रोड शो के बाद घेरेंगे विधानसभा

राज्य के सरकारी स्कूलों में मौजूदा शिक्षण व्यवस्था में सुधार को लेकर रालोसपा ।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 03 Jan 2019 06:14 PM (IST) Updated:Thu, 03 Jan 2019 06:14 PM (IST)
शिक्षा सुधार आंदोलन को समूचे राज्य में रोड शो के बाद घेरेंगे विधानसभा
शिक्षा सुधार आंदोलन को समूचे राज्य में रोड शो के बाद घेरेंगे विधानसभा

शेखपुरा : राज्य के सरकारी स्कूलों में मौजूदा शिक्षण व्यवस्था में सुधार को लेकर रालोसपा समूचे प्रदेश में रोड शो करेगी। इस रोड शो में पार्टी सुप्रीमो तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा खुद शामिल होंगे। यह जानकारी रालोसपा के प्रदेश उपाध्यक्ष तथा पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता जितेंद्र नाथ ने प्रेस कांफ्रेंस में कही। शेखपुरा में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में जितेंद्र नाथ ने कहा कि उनकी पार्टी नियोजित शिक्षकों को भी पूर्ण शिक्षक का दर्जा तथा सभी को एक समान वेतन देने के पक्षधर है। जितेंद्र नाथ ने कहा कि राज्य सरकार की गलत सोच की वजह से राज्य के सरकारी स्कूलों की शिक्षा का स्तर काफी नीचे हो गया है। जितेंद्र नाथ ने बताया कि उनकी पार्टी शिक्षा सुधार के लिए 25 सूत्री लिखित ज्ञापन दो ़फरवरी को राज्यपाल को सौंपेगी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम को आम जनता से जोड़ने के लिए पार्टी समूचे राज्य में तीन जनवरी से हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत समूचे राज्य से एक एक करोड़ लोगों का हस्ताक्षर जुटाकर उसे ज्ञापन के साथ राज्यपाल को सौंपा जायेगा। इसी कार्यक्रम के तहत दो ़फरवरी को पटना में विधान सभा का घेराव किया जायेगा। इस घेराव में 50 हजार लोग शामिल होंगे। इस आंदोलन के लिए हर जिला और प्रमंडल में पार्टी प्रभारी बनाये गए हैं। खुद जितेंद्र नाथ मुंगेर प्रमंडल का प्रभारी बनाये गये हैं। उन्होंने बताया कि 25 सूत्री ज्ञापन में शिक्षकों को समान वेतन के साथ शिक्षकों को स्कूलों के एमडीएम तथा भवन निर्माण से अलग करने की मांग भी शामिल है।

chat bot
आपका साथी