बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार खराब

शेखपुरा। भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा बिहार विधान सभा में प्रतिपक्ष के नेता प्रेम कुमार ने आरोप

By Edited By: Publish:Mon, 04 Jul 2016 03:02 AM (IST) Updated:Mon, 04 Jul 2016 03:02 AM (IST)
बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार खराब

शेखपुरा। भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा बिहार विधान सभा में प्रतिपक्ष के नेता प्रेम कुमार ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी जिम्मेदारी निभाने के बजाय राजभोग करने में मशगूल हैं। नीतीश कुमार की स्थिति नीरो की तरह हो गई है जो राज्य तथा जनता की ¨चता छोड़कर बांसुरी बजाने में मशगूल हो गए थे। शासन प्रणाली की लगाम ढ़ीली हो जाने से बिहार में समूची सरकारी सिस्टम डिरेल हो चुकी है। यह बात प्रेम कुमार ने शेखपुरा सर्किट हाउस में कही। वे मुंगेर से पटना लौटने के क्रम में कुछ देर के लिए शेखपुरा सर्किट हाउस में रुके थे।

प्रेम कुमार के साथ भाजपा के राज्य नेता सुरेश चौरसिया तथा मोदी विचार मंच के प्रदेश संयोजक विनोद विद्यार्थी भी शामिल थे। प्रतिपक्ष के नेता ने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है और इधर मुख्यमंत्री इन ¨चताओं से बेखबर सिर्फ शराब बंदी का उपदेश देते फिर रहे हैं। प्रेम कुमार ने कहा कि प्रदेश में हत्या, लूट तथा बलात्कार तेजी से बढ़ रहे हैं। लोग फिर से पंद्रह साल पुरानी वाली स्थिति को याद करके कंपाने लगे हैं।

chat bot
आपका साथी