एनसीपी अकेले लड़ेगी राज्य से सभी सीटों पर लोस चुनाव

शेखपुरा : शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी बिहार में अकेले लोक सभा का चुनाव लड़ेगी और सूबे की

By JagranEdited By: Publish:Tue, 29 Jan 2019 12:12 AM (IST) Updated:Tue, 29 Jan 2019 12:12 AM (IST)
एनसीपी अकेले लड़ेगी राज्य से सभी सीटों पर लोस चुनाव
एनसीपी अकेले लड़ेगी राज्य से सभी सीटों पर लोस चुनाव

शेखपुरा : शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी बिहार में अकेले लोक सभा का चुनाव लड़ेगी और सूबे की सभी चालीस सीटों पर अपना उम्मीदवार खड़ा करेगी। यह बात पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष तथा राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री नवलकिशोर शाही ने सोमवार को शेखपुरा में कही। शेखपुरा सर्किट हाउस में एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष ने लोक सभा चुनाव को बिहार और यूपी में हो रहे गैर एनडीए गठबंधनों को देश और समाज के लिए खतरनाक बताया। शाही ने कहा कि बिहार में महागठबंधन और यूपी में माया-अखिलेश का गठबंधन विचारों और सिद्धांतों का नहीं जातीय वोटों की गोलबंदी है। एनसीपी अध्यक्ष सोमवार को शेखपुरा में अपनी पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होने आये थे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकताओं के साथ बैठक की तथा बड़ी दरगाह पर जाकर सूफी संत बाबा मखदूम के माजर पर चादरपोशी भी की। इस कार्यक्रम में एनसीपी के प्रदेश उपाध्यक्ष चंदेश्वर ¨सह तथा राजेश ¨सह के साथ प्रदेश प्रवक्ता सूर्यकांत कुमार ¨सह भी शामिल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष अर¨वद यादव ने की। प्रदेश अध्यक्ष ने बिहार और यूपी में भाजपा को दोबारे केंद्रीय सत्ता से रोकने के लिए किये जा रहे महागठबंधन को देश और समाज के लिए काफी खतरनाक बताते हुए कहा कि इससे जातीय विद्वेष बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि जातियों के आधार वोट को अपने पक्ष में करने के लिए लोग महागठबंधन बना रहे हैं। नवल किशोर शाही ने कहा कि लोक सभा चुनाव में गठबंधन बना कर कुछ नेता भविष्य में मुख्यमंत्री की कुर्सी पर अपना ध्यान लगाये हुए हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में तेजस्वी यादव तथा उपेंद्र कुशवाहा एवं यूपी में माया तथा अखिलेश मुख्यमंत्री की कुर्सी के लोभ में अभी महागठबंधन तैयार कर रहे हैं। इसके पीछे इन नेताओं को अपनी जाति के आधार वोट का इस्तेमाल अपने राजनीतिक हित साधने के लिए कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी