सासाराम से भभुआ रवाना हुए जदयू राष्ट्रीय महासचिव आरसीपी ¨सह

रोहतास। चेनारी में आयोजित जदयू अतिपिछड़ा सम्मेलन में आए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यस।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 Jul 2018 11:07 PM (IST) Updated:Sun, 22 Jul 2018 11:07 PM (IST)
सासाराम से भभुआ रवाना हुए जदयू राष्ट्रीय महासचिव आरसीपी ¨सह
सासाराम से भभुआ रवाना हुए जदयू राष्ट्रीय महासचिव आरसीपी ¨सह

रोहतास। चेनारी में आयोजित जदयू अतिपिछड़ा सम्मेलन में आए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद आरसीपी ¨सह शनिवार को सासाराम आइबी में रात्रि विश्राम के बाद रविवार को सुबह लगभग दस बजे कैमूर में आयोजित सम्मेलन में भाग लेने भभुआ रवाना हो गए। इससे पूर्व शनिवार की देर शाम रोड शो के दौरान स्वागत को ले डेहरी, सासाराम व शिवसागर में भी पार्टी कार्यकर्ता सड़क के किनारे व चौक चौराहों पर खड़े रहे। डेहरी के पाली रोड में शोभा चंद्रवंशी के नेतृत्व में भारी संख्या महिलाओं ने स्वागत किया। वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेता र¨वद्र नाथ ¨सह, सत्येंद्र ¨सह, राणा ¨सह ने भी स्वागत किया। स्थानीय कर्पूरी चौक पर पहुंचने के उपरांत आरसीपी ¨सह, उद्योग मंत्री जय कुमार ¨सह, जिलाध्यक्ष नागेंद्र चंद्रवंशी, जिला प्रवक्ता ¨रकू ¨सह सहित जदयू के वरिष्ठ नेताओं ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के आदम कद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर अपने नेताओं का स्वागत करने वालों में महिला कॉलेज छात्र जदयू अध्यक्ष दुर्गा कुमारी, जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष ¨बदा चंद्रवंशी, नगर अध्यक्ष मुमताज अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष विकास कुमार ¨सह, मोद नारायण ¨सह, अरुण कुमार शर्मा कोल डिपो में कोल परिवहन सेवा संघ के अध्यक्ष विनोद ¨सह व जमुहार में बाबा गणिनाथ कालेज के पास प्राचार्य रमेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में छात्र छात्राओं सहित कई नेता कार्यकर्ता व समर्थक शामिल थे। जबकि अमरा तालाब में सासाराम प्रखंड अध्यक्ष सिकंजय ¨सह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूलमाला से स्वागत किया, वहीं शहर में नगर अध्यक्ष राजेश सोनकर की उपस्थिति में गाजे-बाजे के साथ स्वगत हुआ। पोस्ट आफिस चौक पर टेंट लगा कार्यकर्ता बारिश होने के बावजूद अपने नेता के इंतजार में घंटों खड़े रहे। जिसमें प्रदेश सचिव रेहाना खातून, जयशंकर कुमार ¨सह, ऐनाम खान, अनवर, पार्वती देवी, सुरेश, नुरूल होदा, डब्बलु मिश्रा समेत अन्य शामिल थे। वहीं शिवसागर में प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार चौधरी के नेतृत्व में स्वागत किया गया। जिसमें गुड्डु फारूखी, शैलेश पटेल, रूपेश कुमार पटेल सहित अन्य शामिल थे।

chat bot
आपका साथी