अॉनर किलिंगः कोर्ट मैरिज करने पर युवती की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

जयरामपुर थाना अंतर्गत कासी बिगहा गांव में गुरुवार को प्रेम विवाह करने पर गुस्साए भाई ने कुल्हाड़ी से प्रहार कर अपनी बहन की हत्या कर दी। उसकी पहचान राजा मांझी की पत्नी किरण देवी के रूप में की गई है।

By Pradeep Kumar TiwariEdited By: Publish:Thu, 09 Jul 2015 06:00 PM (IST) Updated:Thu, 09 Jul 2015 06:27 PM (IST)
अॉनर किलिंगः कोर्ट मैरिज करने पर युवती की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

शेखपुरा। जयरामपुर थाना अंतर्गत कासी बिगहा गांव में गुरुवार को प्रेम विवाह करने पर गुस्साए भाई ने कुल्हाड़ी से प्रहार कर अपनी बहन की हत्या कर दी। उसकी पहचान राजा मांझी की पत्नी किरण देवी के रूप में की गई है। उसने दो दिन पूर्व कोर्ट में अपने प्रेमी के साथ शादी कर ली थी। परिजन रिश्ते को लेकर विरोध कर रहे थे।

बताया जाता है कि किरण ससुराल में अकेली थी। उसी दौरान उसका भाई राजा मांझी आ धमका। उसने किरण पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर शुरू कर दिए। लहूलुहान किरण की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद राजा फरार हो गया।

घटना की सूचना पर एसपी धीरज कुमार मौके पर पहुंचे। एसपी ने बताया कि तीन वर्ष से गांव के राजा मांझी के साथ किरण का प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दो दिन पूर्व प्रेमी युगल ने न्यायालय में शादी रचाई थी। इस शादी से किरण का मंझला भाई राजा नाराज चल रहा था। वह फरार हो गया है, पुलिस उसकी गिरफ्तारी में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेज दिया गया है।

chat bot
आपका साथी