¨हदी-अंग्रेजी के विद्वान डीएन घोष का निधन

शेखपुरा : भाषा के विद्वान डीएन घोष का निधन हो गया। वे 84 साल के थे तथा शेखपुरा के चकदिवान में रहते थ

By JagranEdited By: Publish:Mon, 07 Jan 2019 06:21 PM (IST) Updated:Mon, 07 Jan 2019 06:21 PM (IST)
¨हदी-अंग्रेजी के विद्वान डीएन घोष का निधन
¨हदी-अंग्रेजी के विद्वान डीएन घोष का निधन

शेखपुरा : भाषा के विद्वान डीएन घोष का निधन हो गया। वे 84 साल के थे तथा शेखपुरा के चकदिवान में रहते थे। डीएन घोष शेखपुरा के डीएम हाई स्कूल में 1957 से लेकर 1996 तक शिक्षक और हेडमास्टर के पद पर कार्यरत रहे। मूल रूप से भागलपुर के रहने वाले घोष 1957 में डीएम हाई स्कूल में एक सहायक शिक्षक के रूप में योगदान करने के बाद यहीं के होकर रह गए। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि उनका निधन रविवार को छोटे बेटे के यहां रांची में हुआ। बड़े पुत्र आशीष ने बताया कि उनका अस्थि कलश आज मंगलवार को शेखपुरा लाया जायेगा और मंगलवार को ही डीएम हाई स्कूल में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। इधर डीएन घोष के निधन पर जिला के प्रमुख लोगों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, राजनीतिक दलों के नेताओं ने गहरा शोक जताया है। यहां बताना जरुरी है कि बंगाली सांस्कृतिक से जड़ रखने वाले डीएन घोष अंग्रेजी तथा ¨हदी के बड़े जनकार थे। वे डीएम हाई स्कूल में लगभग चालीस वर्षों तक ¨हदी शिक्षक के रूप में ही कार्यरत रहे। ¨हदी के विद्वानों ने घोष की गिनती शेखपुरा ही नहीं आस-पास के कई जिलों में होती थी।

chat bot
आपका साथी