जिला शिक्षा पदाधिकारी के औचक निरीक्षण में मिली गड़बड़ी

शेखपुरा। सोमवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी नंदकिशोर राम के द्वारा कई विद्यालयों का निरीक्षण किया गया जहां काफी गड़बड़ी पाई गई। गड़बड़ी के बाद प्रधानाध्यापक के निलंबन की अनुशंसा के साथ-साथ वेतन कटौती भी की गई है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 17 Sep 2019 12:10 AM (IST) Updated:Wed, 18 Sep 2019 06:29 AM (IST)
जिला शिक्षा पदाधिकारी के औचक निरीक्षण में मिली गड़बड़ी
जिला शिक्षा पदाधिकारी के औचक निरीक्षण में मिली गड़बड़ी

शेखपुरा। सोमवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी नंदकिशोर राम के द्वारा कई विद्यालयों का निरीक्षण किया गया जहां काफी गड़बड़ी पाई गई। गड़बड़ी के बाद प्रधानाध्यापक के निलंबन की अनुशंसा के साथ-साथ वेतन कटौती भी की गई है। इस संबंध में निर्गत पत्र के अनुसार चेवाड़ा प्रखंड के मध्य विद्यालय बहुआरा के निरीक्षण के क्रम में 2:50 पर ही विद्यालय को बंद पाया गया जिसके बाद प्रधानाध्यापक इस्लाम के विरुद्ध निलंबन की अनुशंसा की गई है। इसी तरह मध्य विद्यालय नीमी, शेखोपुरसराय में प्रधानाध्यापक अनुज कुमार के वार्षिक वेतन वृद्धि को अस्थाई रूप से रोक लगा दी गई है। यहां मध्यान्ह भोजन पंजी से छेड़छाड़ किया गया है जिसकी वजह से इसे गबन का मामला पाया गया है। इसी तरह मध्य विद्यालय गगौर, घाटकुसुम्भा में निरीक्षण के क्रम में प्रभारी प्रधानाध्यापक शिवकुमार द्वारा वर्ग नवम के छात्रों को बरामदे पर बैठाकर पढ़ाने को लेकर लापरवाही माना गया है और दो दिन का वेतन कटौती किया गया है। जबकि शेखोपुरसराय के मध्य विद्यालय ओनामा में निरीक्षण के दौरान अपग्रेड माध्यमिक विद्यालय में एक भी नामांकन नहीं होने को लापरवाही मानते हुए प्रधानाध्यापक जकी इमाम एक वर्ष के वार्षिक वेतन वृद्धि को अस्थाई रूप से रोक लगाई गई है। जबकि उत्क्रमित मध्य विद्यालय रमजानपुर हिदी में दो माह से मध्यान भोजन बंद होने पर प्रधानाध्यापक रामशंकर सिंह का वार्षिक वेतन वृद्धि अस्थाई रूप से रोक लगाई गई है।

chat bot
आपका साथी