चंदन पुष्प युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मनोनीत

शेखपुरा-तेज-तर्रार युवा तुर्क चंदन पुष्प को युवा कांग्रेस का जिलाध्यक्ष निर्वाचित किया ।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Aug 2018 06:21 PM (IST) Updated:Sun, 12 Aug 2018 06:21 PM (IST)
चंदन पुष्प युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मनोनीत
चंदन पुष्प युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मनोनीत

शेखपुरा । शेखपुरा-तेज-तर्रार युवा तुर्क चंदन पुष्प को युवा कांग्रेस का जिलाध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। चंदन पुष्प को पिछले सप्ताह कराये गए चुनाव में नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है। पिछले सप्ताह हुए मतदान के बाद शुक्रवार को पटना के प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में मतगणना के बाद चंदन पुष्प को युवक कांग्रेस का शेखपुरा जिलाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। चंदन पुष्प जिला के नीमी गांव के रहने वाले हैं। इसी कड़ी में राकेश कुमार को युवा कांग्रेस के शेखपुरा विधान सभा का अध्यक्ष बनाया गया है। शनिवार को जिला कांग्रेस कार्यालय आजाद ¨हद आश्रम में पार्टी नेताओं में चंदन पुष्प तथा राकेश का स्वागत किया। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता कैलाश प्रसाद ¨सह,श्रवण कुमार,आनंदी यादव आदि भी मौजूद थे। बताया गया कि चंदन पुष्प को निर्विरोध युवा कांग्रेस का जिलाध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। पिछले सप्ताह हुए मतदान में इस पद के लिए चंदन पुष्प एकमात्र उम्मीदवार थे। इस चुनाव में जिला के 213 सदस्यों में से 88 ने मतदान में हिस्सा लिया था। इधर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चुने जाने पर चंदन पुष्प ने बताया कि वे जिला में कांग्रेस को नई ऊंचाई पर ले जाने का प्रयास करेंगे।

chat bot
आपका साथी