पत्नी के चरित्र पर शक के कारण युवक ने चौकीदार पर फेंका था बम

शेखपुरा। शेखोपुरसराय के अस्थाना गांव में चौकीदार पर बम से किये गए हमले के पीछे पति-पत्नी और वो की के

By JagranEdited By: Publish:Fri, 04 Jan 2019 05:51 PM (IST) Updated:Fri, 04 Jan 2019 05:51 PM (IST)
पत्नी के चरित्र पर शक के कारण युवक ने चौकीदार पर फेंका था बम
पत्नी के चरित्र पर शक के कारण युवक ने चौकीदार पर फेंका था बम

शेखपुरा। शेखोपुरसराय के अस्थाना गांव में चौकीदार पर बम से किये गए हमले के पीछे पति-पत्नी और वो की केमेस्ट्री सामने आई है। इस घटना के पीछे जो इनसाइड स्टोरी सामने आई है, वह पति-पत्नी के बीच पैदा हुए अविश्वास का नतीजा बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस के सामने जो तथ्य उभरकर सामने आये हैं, उसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि पिछले बारह घंटे में जो बात सामने आई है, उसके मुताबिक हमलावर युवक मुरारी को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। पत्नी के चरित्र पर शक में मुरारी ने अपने पड़ोसी रोहित पर बम से हमला कर दिया। भला था कि बम जमीन पर गिरकर फट गया जिससे रोहित की बजाए दूसरा ग्रामीण उदय जख्मी हो गया। पुलिस ने बताया कि युवक मुरारी को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था और इस शक का संबंध अपने पड़ोसी रोहित से था। पति-पत्नी और वो के इस शक में मुरारी ने एक सप्ताह पहले अपनी पत्नी पर भी तेजाब फेंक दिया था जिसमें उसकी पत्नी झुलस गई थी। पति से आजिज मुरारी की पत्नी उसे छोड़कर नैहर भाग गई है। शेखोपुरसराय थाना के एसएचओ पवन कुमार ने बताया कि मामले की तहकीकात में यह बात सामने आई है। सच्चाई का पता लगाया जा रहा है। बताया कि इस मामले में मुरारी पासवान के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। गिरफ्तारी के लिए जब मुरारी के घर में छापेमारी की गई तो उसके घर से एक ¨जदा बम भी बरामद हुआ है। मुरारी की गिरफ्तारी के लिए अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी की गई है।

रात में ड्यूटी से घर लौट रहा था चौकीदार रोहित : गुरुवार की रात अस्थाना गांव में जब युवक रोहित पर बम से हमला किया गया तो वह ड्यूटी से घर लौट रहा था। थाना के एसएचओ पवन कुमार ने बताया कि रोहित चौकीदार है तथा गुरुवार को उसकी ड्यूटी गुरुवार को शेखोपुरसराय थाना पर थी। गुरुवार की रात आठ बजे रोहित थाना पर अपनी ड्यूटी पूरी करके वापस अपने घर लौट रहा था तभी मुरारी ने उस पर बम फेंक दिया। शक की वजह से उपजे प्रतिशोध में रोहित पर बम से हमला किया गया।

chat bot
आपका साथी