बच्चू यादव बने मजदूर प्रकोष्ट के जिलाध्यक्ष

राजद के समर्पित कार्यकर्ता तथा सदर ब्लाक के बांक गांव निवासी बच्चू प्रसाद यादव को पार्टी के मजदूर प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

By Edited By: Publish:Thu, 01 Dec 2016 07:08 PM (IST) Updated:Thu, 01 Dec 2016 07:08 PM (IST)
बच्चू यादव बने मजदूर प्रकोष्ट के जिलाध्यक्ष

शेखपुरा। राजद के समर्पित कार्यकर्ता तथा सदर ब्लाक के बांक गांव निवासी बच्चू प्रसाद यादव को पार्टी के मजदूर प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यादव का मनोनयन मजदूर प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चंदन कुमार चौधरी ने किया। इधर बच्चू प्रसाद यादव को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी से जुड़े नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है। बधाई देने वालों में विजय सम्राट, विजय यादव बिहटा, चंद्रमौली यादव, राजेंद्र प्रसाद यादव आदि भी शामिल हैं। इधर बच्चू प्रसाद यादव ने जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर अपनी तरफ से पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के प्रति आस्था जताते हुए कहा कि पार्टी ने उनपर जो विश्वास जताया है उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाने को प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि जिला में खेत खलिहान में काम करने वाले मजदूरों से लेकर भवन निर्माण तथा अन्य धंधों में लगे मजदूरों को संगठित करके उन्हें पार्टी की नीति तथा पार्टी सुप्रीमों लालू जी के सामाजिक न्याय की धारा से जोड़ने का काम करेंगे।

chat bot
आपका साथी