आशा कार्यकर्ता होम विजिट कर लेंगी नवजात की खोज-खबर

शेखपुरा। जिला के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर अब सास-बहू सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। यह सास-बहू सम्

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Oct 2018 04:32 PM (IST) Updated:Fri, 26 Oct 2018 04:32 PM (IST)
आशा कार्यकर्ता होम विजिट कर लेंगी नवजात की खोज-खबर
आशा कार्यकर्ता होम विजिट कर लेंगी नवजात की खोज-खबर

शेखपुरा। जिला के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर अब सास-बहू सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। यह सास-बहू सम्मेलन हर महीने एक दिन आयोजित किया जायेगा। इस सास-बहू सम्मेलन में सास और बहू दोनों को गर्भवती महिला, गर्भस्थ शिशु की देखभाल, नवजात की देखभाल, टीकाकरण से लेकर स्तनपान, पोषण, परिवार नियोजन आदि के बारे में जानकारी देने के साथ उन्हें जागरूक भी किया जाएगा। इस व्यवस्था को अब और भी कारगर बनाने के लिए आशा कार्यकर्ता वैसे घरों का विजिट करेंगी, जिस घर में नया बच्चा जन्म लिया हो। इस बाबत जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ एमपी ¨सह ने बताया कि देश भर के 115 आकांक्षी जिलों में शेखपुरा जिला को शामिल किये जाने पर यह नई व्यवस्था की गई है। सिविल सर्जन ने बताया कि इसी को लेकर दिल्ली में एक दिन की विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया था। इस कार्यशाला में शेखपुरा सहित देश के चु¨नदा 115 जिलों के सिविल सर्जन शामिल हुए। बताया गया कि शेखपुरा सहित देश के इन 115 जिलों में स्वास्थ्य सेवा को पहले से बेहतर करने के लिए नीति आयोग ने कई तरह के दिशा-निर्देश जारी किये हैं। इसी में आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण तथा स्वास्थ्य से जुड़ी सेवाओं को पहले से बेहतर किया जाना है। इसी में हर महीने के दिन सास-बहू सम्मेलन का आयोजन होना है। बताया गया कि जिस घर में नये बच्चे का जन्म होगा, वहां आशा कार्यकर्ता 42 दिनों के भीतर होम विजिट करेगी। इस होम विजिट में आशा कार्यकर्ता नवजात शिशु के स्वास्थ्य के बारे में समूची जानकारी इकठ्ठा करके उसके बेहतर स्वास्थ्य के लिए सरकारी सेवा का लाभ प्रदान करेंगी।

chat bot
आपका साथी