500 से अधिक लोगों के खिलाफ 107 की कार्रवाई, 42 लोगों से भरवाए गए बांड

शेखपुरा। दशहरा पूजा को लेकर जिले में पांच सौ से अधिक संदिग्ध चरित्र वाले लोगों के खिलाफ निरोधात्मक क

By JagranEdited By: Publish:Tue, 16 Oct 2018 04:47 PM (IST) Updated:Tue, 16 Oct 2018 04:47 PM (IST)
500 से अधिक लोगों के खिलाफ 107 की कार्रवाई, 42 लोगों से भरवाए गए बांड
500 से अधिक लोगों के खिलाफ 107 की कार्रवाई, 42 लोगों से भरवाए गए बांड

शेखपुरा। दशहरा पूजा को लेकर जिले में पांच सौ से अधिक संदिग्ध चरित्र वाले लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। इसमें बड़ी संख्या में लोगों के खिलाफ 107 की कार्रवाई करने के अलावा कई लोगों को बांड डाउन कराया गया है। जिले में 103 पूजा समितियों को प्रतिमा स्थापित करने और विसर्जन का लाइसेंस दिया गया है। इस संबंध में आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दशहरा मेले में अशांति के खतरे के मद्देनजर 538 लोगों की पहचान करके उनके खिलाफ धारा 107 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। यह आंकड़ा सोमवार तक का है। बताया गया कि जिला के विभिन्न थानों से अभी ऐसे संदिग्ध लोगों के नाम भेजने का सिलसिला जारी है। ऐसे लोगों के खिलाफ धारा 107 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करने के अलावा 42 लोगों का बांड डाउन भी कराया गया है। आधिकारिक सूत्र ने बताया कि इस साल दशहरा पूजा को लेकर जिले में 103 समितियों को लाइसेंस जारी किया गया है। जरुरी मानकों को पूरा करने वालों को ही लाइसेंस दिया गया है। इस साल शेखपुरा शहरी क्षेत्र में 28 और बरबीघा शहरी क्षेत्र में 35 पूजा समितियों के अलावा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 40 पूजा समितियों को लाइसेंस जारी किया गया है।

chat bot
आपका साथी