धान के गोदाम में लगी आग, लाखों का धान राख

जागरण संवाददाता, शेखपुरा : शुक्रवार को सदर ब्लाक के हथियावा मौजा में एक धान के गोदाम में रहस्यमय तरी

By Edited By: Publish:Fri, 22 May 2015 06:27 PM (IST) Updated:Fri, 22 May 2015 06:27 PM (IST)
धान के गोदाम में लगी आग, लाखों का धान राख

जागरण संवाददाता, शेखपुरा : शुक्रवार को सदर ब्लाक के हथियावा मौजा में एक धान के गोदाम में रहस्यमय तरीके से आग लग गई। इस घटना में कई लाख रूपये का धान जलकर खाक हो गया। बाद में फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। इस मामले में सुधीर कुमार ने पुलिस में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इधर कई लोग धान के गोदाम में इस आग को साजिश भी बता रहे है। आशका जाहिर की जा रही है किसान एवं राज्य खाद्य निगम को झासा देने के लिए यह आग लगाई गई है। फिलहाल खाद्य निगम के साथ पुलिस इस पूरे मामले की तहकीकात कर रही है। इधर जन वितरण प्रणाली डीलर सिंह के जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार ने इस तरह की किस भी आशका का खंडन किया है। सुधीर ने बताया कि उनका हथियावा गाव में साई राईस मिल है। गवय पैक्स का साढ़े पाच हजार मन धान लिया था। इस धान का चावल बनाकर उसे राज्य खाद्य निगम को देना था। बारिश में धान बर्बाद नहीं हो इसी लिए सारे धान को टाटी पुल के पास स्थित एक प्राइवेट गोदाम को भाड़े पर लेकर रखा गया था। सुधीर ने बताया कि शुक्रवार की सुबह कुछ लोगों ने सूचना दी कि गोदाम से धुंआ निकल रहा है। इसके बाद फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी गई। बताया गया कि गोदाम में किसी शरारती तत्व ने आग लगा दी है। गोदाम में आग लगने का कोई खतरा नहीं था, कारण कि गोदाम में बिजली का भी कनेक्शन नहीं है।

chat bot
आपका साथी