विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ता रहें तैयार

परिहार में श्री गांधी उच्च विद्यालय के सभागार में गुरुवार को भाजपा जिलाध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह की अध्यक्षता में परिहार और सुरसंड विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 28 Aug 2020 01:15 AM (IST) Updated:Fri, 28 Aug 2020 06:17 AM (IST)
विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ता रहें तैयार
विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ता रहें तैयार

शिवहर । परिहार में श्री गांधी उच्च विद्यालय के सभागार में गुरुवार को भाजपा जिलाध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह की अध्यक्षता में परिहार और सुरसंड विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।

जिलाध्यक्ष सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा और बूथ कमेटी और शक्ति केंद्र की कमेटी को मजबूत बनाने का आग्रह किया। मुख्य वक्ता पार्टी के प्रदेश मंत्री शंभू शरण पटेल ने कहा कि विधानसभा चुनाव माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ना है। आठों विधानसभा की तैयारी कर जीत को सुनिश्चित करनी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात 30 तारीख को सभी बूथ पर सुनना है और संगठन के कार्यों को उसी दिन पूर्ण कर लेना है। भाजपा के जिला प्रभारी विवेक कुमार ने कहा वर्तमान विधानसभा चुनाव में कोई विशेष रैली का आयोजन नहीं होगा। वर्चुअल के माध्यम से तैयारी होगी। बैठक को विधायक गायत्री देवी,पूर्व विधायक राम नरेश यादव, भाजपा के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की प्रदेश संयोजिका रीता शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनीष कुमार, शिव शंकर प्रसाद, भाजपा जिला महामंत्री आशुतोष कुशवाहा, अरुण कुमार गोप, जिला मीडिया प्रभारी आग्नेय कुमार, रमेश पासवान, चंदेश्वर पूर्वे, शाहीन परवीन, सुनील ब्याहुत, ललिता देवी, मंडल अध्यक्ष राम विश्वास यादव, विवेक साह, नागेंद्र प्रसाद, अंकुश यादव, मंडल आदि ने संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी