मौसम ने लिया यू-टर्न, बढ़ी कनकनी

मौसम में एकाएक आए बदलाव का असर सुबह से ही दिखने लगा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Dec 2018 12:14 AM (IST) Updated:Sun, 23 Dec 2018 12:14 AM (IST)
मौसम ने लिया यू-टर्न, बढ़ी कनकनी
मौसम ने लिया यू-टर्न, बढ़ी कनकनी

शिवहर । मौसम में एकाएक आए बदलाव का असर सुबह से ही दिखने लगा है। सुबह की धुंध एवं शाम की कनकनी वाली ठंड ने जीवनशैली में बदलाव ला दिया है। धुंध के कारण गाड़ियों की रफ्तार कम हो गई है वहीं शाम ढलते ही लोग अपने आशियाने में लौटने लगे हैं। क्योंकि ठंड का खौफ गहरा हो रहा है। इधर शहर में गर्म कपड़ों का बाजार गर्म हो गया है। स्वेटर, जैकेट, टोपी, मफलर सहित अन्य ऊनी कपड़ों की भी जमकर बिक्री हो रही है। धुंध के साथ ठंडी हवा शीतलहर के आगमन का संकेत दे रही है। ऐसे में गरीब मजदूर वर्ग जिनके पास शरीर पर मुकम्मल कपड़े नहीं हैं वे इधर-उधर अलाव तापते नजर आ रहे। अब तो लोग बाग प्रशासन से सार्वजानिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था करने की मांग कर रहे हैं। हालांकि दोपहर बाद सूर्यदेव दर्शन देकर लोगों को थोड़ी राहत दे रहे हैं। लेकिन शाम में फिर से ठंड अपना प्रकोप दिखाने से बाज नहीं आ रहा। नतीजतन शहर में चहल पहल कम हो गई है।

chat bot
आपका साथी