पृथ्वी दिवस पर लें पौधे लगाने का संकल्प

पृथ्वी दिवस के अवसर पर तरियानी प्रखंड क्षेत्र में हजारों पौधे लगाए गए जिसमें सरकारी अधिकारी कर्मी एवं जनप्रतिनिधियों सहित अन्य ने पौधारोपण को उत्साह के साथ पूरा किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Aug 2020 01:11 AM (IST) Updated:Tue, 11 Aug 2020 06:11 AM (IST)
पृथ्वी दिवस पर लें पौधे लगाने का संकल्प
पृथ्वी दिवस पर लें पौधे लगाने का संकल्प

शिवहर । पृथ्वी दिवस के अवसर पर तरियानी प्रखंड क्षेत्र में हजारों पौधे लगाए गए जिसमें सरकारी अधिकारी, कर्मी एवं जनप्रतिनिधियों सहित अन्य ने पौधारोपण को उत्साह के साथ पूरा किया। तरियानी थानाध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद ने थाना परिसर में पौधारोपण किया। मौके पर छतौनी मुखिया गौरव कुमार सिंह, जदयू नेता अजीत कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद थे। इधर बेलहियां पंचायत में मुखिया प्रतिनिधि नीरज कुमार सिंह उर्फ पप्पू एवं तरियानी छपरा मुखिया श्यामबाबू सिंह ने अपने पंचायत क्षेत्र में पौधारोपण किया। जल जीवन हरियाली की बाबत जानकारी दी। वहीं कहा कि धरती को बचाने के लिए आज पृथ्वी दिवस पर सभी लोग पौधारोपण का संकल्प लें और उसे पूरा करें।

chat bot
आपका साथी