बारिश से धान रोपनी में आई तेजी

एक ओर जहाँ लोग लगातार हो रही बारिश से परेशान हाल हैं। वहीं दूसरी ओर जिले के किसानों की खुशी का पारावार नहीं है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Jul 2018 12:08 AM (IST) Updated:Wed, 04 Jul 2018 12:08 AM (IST)
बारिश से धान रोपनी में आई तेजी
बारिश से धान रोपनी में आई तेजी

शिवहर। एक ओर जहाँ लोग लगातार हो रही बारिश से परेशान हाल हैं। वहीं दूसरी ओर जिले के किसानों की खुशी का पारावार नहीं है। मंगलवार की रात हुई बारिश ने तो मानों खुशी दोगुनी कर दी है। लोग भगवान इंद्र की की दुहाई दे रहे हैं। रोपनी के लिए आद्र्रा नक्षत्र में पर्याप्त बारिश किसी वरदान से कम नहीं है। किसानों की बेचैनी भी बढ़ी है जो हर हाल में धान की रोपनी निबटा लेना चाहते हैं। इधर गन्ना किसानों में भी कम खुशी नहीं है क्योंकि धूप में तपते गन्ना की फसल की ¨सचाई से तत्काल मुक्ति मिल गई है।

chat bot
आपका साथी