चेहल्लुम पर विधि व्यवस्था रहेगी चौकस : डीएम

शिवहर। रविवार को मनाए जाने वाले चेहल्लुम के त्योहार को लेकर जिला प्रशासन ने आवश्यक तैयारी प्रारंभ कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Oct 2019 12:58 AM (IST) Updated:Mon, 21 Oct 2019 06:18 AM (IST)
चेहल्लुम पर विधि व्यवस्था रहेगी चौकस : डीएम
चेहल्लुम पर विधि व्यवस्था रहेगी चौकस : डीएम

शिवहर। रविवार को मनाए जाने वाले चेहल्लुम के त्योहार को लेकर जिला प्रशासन ने आवश्यक तैयारी प्रारंभ कर दी है। डीएम अवनीश कुमार सिंह ने इस बाबत एक विधि व्यवस्था में प्रतिनियुक्त पदिधिकारियों को 20 अक्टूबर की सुबह छह बजे निर्धारित स्थल पर पहुंचने का आदेश दिया है। वहीं जानकारी दी है कि इस बार कुल 28 संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी सहित पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। सुचनाओं के आदान- प्रदान के लिए 06222257360/ 257288 टेलिफोन नंबर जारी की गई। वहीं पर्व के दौरान विधि- व्यवस्था संधारण का संपूर्ण प्रभार अनुमंडल पदाधिकारी आरिफ अहसन एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राकेश कुमार को दी गई है। डीएम ने जिलावासियों का आह्वान किया है कि चेहल्लुम का त्योहार आपसी मिल्लत के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। - सुरक्षा के होंगे व्यापक प्रबंध पर्व के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा खलल की गुंजाइश न रहे इस बाबत 298 के विरुद्ध धारा 107 की कार्रवाई की गई है। एसपी संतोष कुमार ने बताया कि शांति व्यवस्था कायम रखने को पुलिस सदैव सक्रिय है। इसे लक्ष्य कर लगातार वाहन चेकिग, बस स्टैंड, होटल एवं सराय की जांच व छापेमारी की जा रही है। वहीं शराब की बिक्री एवं प्रयोग पर पुलिस की सख्त निगरानी है। कहा कि चेहल्लुम के दौरान चिन्हित स्थानों पर पुलिस एवं अधिकारी की तैनाती तो होगी ही, डीजे बजाने पर पूर्णत: पाबंदी रहेगी। लाउडस्पीकर उपयोग के लिए अनुमति अनिवार्य होगा। वहीं चेहल्लुम पहलाम के दौरान सीसीटीवी एवं वीडियोग्राफी भी होगी ताकि अवांछित तत्वों पर निगरानी रखने में सुविधा हो। एसपी ने जिलावासियों को आश्वस्त किया कि निर्भीकता से पर्व मनाएं। असामाजिक तत्वों पर नजर रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। पुलिस हमेशा आपके साथ है। अशांति फैलाने वाले पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी