24 घंटे मिलेगी स्वास्थ्य सेवा

तरियानी चौक स्थित न्यू संजीवनी हेल्थ केयर सेन्टर का उद्घाटन रीगा विधायक सह बिहार प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अमित कुमार टुन्ना ने किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Aug 2018 01:17 AM (IST) Updated:Tue, 28 Aug 2018 01:17 AM (IST)
24 घंटे मिलेगी स्वास्थ्य सेवा
24 घंटे मिलेगी स्वास्थ्य सेवा

शिवहर। तरियानी चौक स्थित न्यू संजीवनी हेल्थ केयर सेन्टर का उद्घाटन रीगा विधायक सह बिहार प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अमित कुमार टुन्ना ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह की सस्ती व सुलभ चिकित्सकीय सुविधा मिलने से मरीजों को इलाज के लिए कहीं बाहर जाने की जरुरत नहीं होगी। वहीं सेवा सदन के व्यवस्थापक से गुणवत्तापूर्ण व आधुनिक चिकित्सकीय सुविधा मुहैया कराये जाने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टीे प्रखंड अध्यक्ष राहुल कुमार ¨सह का समाजसेवा का यह कार्य सराहनीय है। वहीं कहा कि शिवहर लोकसभा क्षेत्रवासियों के साथ एनडीए की सरकार ने सौतेलापन व्यवहार किया है। विकास का कहीं नामोनिशान नहीं है। पूर्व मुखिया सह वरिष्ठ कांग्रेसी केदार ¨सह ने कहा कि न्यू संजीवनी हेल्थ केयर सेन्टर पर 24 घंटे चिकित्सकीय सेवा उपलब्ध होगी। उन्होंने मोदी सरकार को गरीब एवं मजदूर विरोधी बताया। साथ ही उपस्थित लोगों से 2019 के लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष राहुल कुमार ¨सह,युगलकिशोर ¨सह सहित दर्जनों प्रबुद्धजन एवं अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी