Sheohar: उत्पाद विभाग के कर्मियों ने विद्युतकर्मी को पीटा, '64 हजार रुपये छीने..', ग्रामीणों के आक्रोश के बाद भागी टीम

Sheohar News पिपराही मुख्य चौक पर उत्पाद विभाग की टीम द्वारा शुक्रवार की रात विद्युत विभाग के राजस्व संग्रहण से जुड़े कर्मी की पिटाई कर 64 हजार 306 रुपये छीनने और कर्मी को जबरन वाहन में बैठाने के बाद लोगों का आक्रोश भड़क गया। स्थानीय लोगों ने उत्पाद टीम को घेर कर जमकर हंगामा किया। लिहाजा उत्पाद टीम को भागना पड़ा।

By Neeraj Kumar Edited By: Prateek Jain Publish:Sat, 16 Mar 2024 04:00 AM (IST) Updated:Sat, 16 Mar 2024 04:00 AM (IST)
Sheohar: उत्पाद विभाग के कर्मियों ने विद्युतकर्मी को पीटा, '64 हजार रुपये छीने..', ग्रामीणों के आक्रोश के बाद भागी टीम
Sheohar News: अस्पताल में इलाज कराता जख्मी कर्मी।

HighLights

  • एसपी के निर्देश पर पिपराही थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंच की मामले की जांच

संवाद सहयोगी, पिपराही (शिवहर)। पिपराही मुख्य चौक पर उत्पाद विभाग की टीम द्वारा शुक्रवार की रात विद्युत विभाग के राजस्व संग्रहण से जुड़े कर्मी की पिटाई कर 64 हजार 306 रुपये छीनने और कर्मी को जबरन वाहन में बैठाने के बाद लोगों का आक्रोश भड़क गया।

स्थानीय लोगों ने उत्पाद टीम को घेर कर जमकर हंगामा किया। लिहाजा, उत्पाद टीम को भागना पड़ा। सूचना के बाद एसपी अनंत कुमार राय के निर्देश पर थानाध्यक्ष संजय स्वरूप के नेतृत्व में पिपराही थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। एसपी अनंत कुमार राय ने बताया कि जांच के उपरांत कार्रवाई होगी।

वसूली के पैसे लेकर लौट रहा था कर्मी

पीड़ित अंबाकला निवासी विद्युत विभाग के सुपरवाइजर अशोक कुमार ने बताया कि वह राजस्व वसूली के 64 हजार 306 रुपये वसूल कर लौट रहे थे। मुख्यालय चौक के पास होटल में खाना खाने गए थे। होटल वाले ने नॉनवेज नहीं होने की बात कही।

वह आगे बढ़ते इसके पूर्व दो वाहन पर सवार होकर पहुंची उत्पाद टीम में शामिल अधिकारी ने अशोक कुमार का मुंह महका। अशोक ने पूछा कि हो गया और कुछ जांच करना है। इसके जवाब में उसे गाली दी गई।

अशोक ने कहा कि वह भी विद्युत विभाग का स्टाफ है। गाली मत दीजिए। इससे नाराज होकर उक्त अधिकारी ने गाली-गलौज व मारपीट की। उसके कपड़े फाड़ दिए और जेब से वसूली के रुपये छीन लिए। साथ ही उसे जबरन गाड़ी में बैठा लिया।

इसके बाद आसपास के लोग उत्पाद विभाग के अधिकारियों की दबंगई देखकर भड़क गए। वहीं, जमकर हंगामा करने लगे। लोगों को उग्र होते देखकर एक वाहन में सवार लोग फरार हो गए।

वहीं कुछ देर बाद दूसरा वाहन लेकर भी उत्पाद टीम फरार हो गई। इसके बाद नाराज लोगों ने उत्पाद विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। अशोक कुमार ने बताया कि वह कुल 64 हजार 306 रुपये वसूल कर आ रहे थे। जिसे उत्पाद टीम ने छीन लिया है।

यह भी पढ़ें - 

जब राजभवन में गूंजने लगा 'जय श्री राम' और 'अबकी बार 400 पार' का नारा, नीतीश कैबिनेट विस्तार का कुछ ऐसा रहा नजारा

KK Pathak के विभाग का बड़ा एक्शन, सभी विश्वविद्यालयों के VC, कुलसचिवों और परीक्षा नियंत्रकों का वेतन बंद

chat bot
आपका साथी