बैंक लूटकांड की बरामद राशि न्यायालय को समर्पित

शिवहर। यूको बैंक लूटकांड का एक मायने में पटाक्षेप हो गया है। लूट में शामिल सभी आधे दर्जन अपराधियों को दबोचने में पुलिस कामयाब रही वहीं लूट की राशि भी बरामद कर ली गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 06 Nov 2019 10:59 PM (IST) Updated:Sat, 09 Nov 2019 06:45 AM (IST)
बैंक लूटकांड की बरामद राशि न्यायालय को समर्पित
बैंक लूटकांड की बरामद राशि न्यायालय को समर्पित

शिवहर। यूको बैंक लूटकांड का एक मायने में पटाक्षेप हो गया है। लूट में शामिल सभी आधे दर्जन अपराधियों को दबोचने में पुलिस कामयाब रही वहीं लूट की राशि भी बरामद कर ली गई। बुधवार को एसपी संतोष कुमार के निर्देशन में विधि के अनुसार बरामद की गई 30 लाख 86 हजार 380 रुपये की राशि न्यायालय को समर्पित कर दी गई। जहां से अग्रेतर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। विदित हो कि बीते 28 अक्टूबर मंगलवार को छह नकाबपोश हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े शहर के बीच स्थित यूको बैंक में लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद शिवहर एसपी ने इसे चुनौती मानते हुए एसआईटी का गठन कर स्वयं के निर्देशन में महज सात दिनों के भीतर लूटकांड का उछ्वेदन कर लिया। वहीं सभी नकाबपोश बदमाशों की पहचान कर ली और चार को दबोच लिया। कांड में प्रयुक्त बाइक, मोबाइल एवं हथियार भी बरामद कर लिया।

chat bot
आपका साथी