अदौरी में बनी है लो-वोल्टेज की समस्या

प्रखंड के अदौरी और पुरनहिया में लगातार लो-वोल्टेज रहने से विद्युत उपभोक्ता परेशान है।

By Edited By: Publish:Tue, 09 Aug 2016 12:32 AM (IST) Updated:Tue, 09 Aug 2016 12:32 AM (IST)
अदौरी में बनी है लो-वोल्टेज की समस्या

शिवहर। प्रखंड के अदौरी और पुरनहिया में लगातार लो-वोल्टेज रहने से विद्युत उपभोक्ता परेशान है। विद्युत विभाग को बार-बार शिकायत करने पर भी पर भी ध्यान नही दिया जाता है। इससे उपभोक्ताओं मे आक्रोश है। इस संबंध में विभाग को लिखित और मौखिक रुप से शिकायत की गई है। मगर आज तक इस समस्या को दूर करने मे कोई रुचि नही दिखाई जा रही है।

- अदौरी में है पुरानी समस्या

अदौरी में विभाग की नजर में बिजली जल रही है। मगर तार, पोल और ट्रासफर्मर किधर है यह विभाग को भी मालूम नहीं। हालाकि उसने बकायदा उपभोक्ता बना रखे है। लेकिन, विभागीय अधिकारी उपभोक्ताओं की समस्याओं को नजर अंदाज कर जाते हैं। जबकि लोगों ने निजी स्तर से जुगाड़ कर तार लगा रखे हैं। कनेक्शन भी ले रखे हैं। मगर विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था काफी लचर है। लो- वोल्टेज इतना है कि पंखा और टीवी भी नहीं चल पाता है। बार-बार विभागीय अधिकारी के आश्वासन के बावजूद कोई सुधार नही हो रहा है।

chat bot
आपका साथी