दौड़ते रहे सायरनयुक्त वाहन

शिवहर। रविवार को बिना किसी अप्रिय घटना के नपं चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। इस दौरान जिला प्रशासन

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 May 2017 11:59 PM (IST) Updated:Mon, 22 May 2017 01:13 AM (IST)
दौड़ते रहे सायरनयुक्त वाहन
दौड़ते रहे सायरनयुक्त वाहन

शिवहर। रविवार को बिना किसी अप्रिय घटना के नपं चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा की बड़ी चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी। 19 निर्धारित मतदान केंद्रों पर जहाँ अलग अलग टुकड़ियों में पदाधिकारियों की टीम औचक गश्त लगा रहे थे, वहीं दूसरी ओर डीएम एवं एसपी सायरनयुक्त वाहन के साथ केंद्रों का सतत निरीक्षण करते देखे गए। सायरन की आवाज सुनते ही उपद्रवी तत्व के हौसले पस्त हो गए। महज एक किलोमीटर की परिधि वाले इस नपं को नापने में पदाधिकारियों को महज कुछ मिनट की दरकार थी। फलत: किसी भी बूथ पर किसी की कुछ नहीं चली । मतदान ससमय पूरी पारदर्शिता के साथ शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गई।

chat bot
आपका साथी