पूर्व राष्ट्रपति को श्रद्धांजलि

शिवहर। देश के पूर्व राष्ट्रपति एवं मिसाईल मैन अब्दुल कलाम के निधन पर मंडल भाजपा अध्यक्ष विनय सिंह की

By Edited By: Publish:Wed, 29 Jul 2015 12:57 AM (IST) Updated:Wed, 29 Jul 2015 12:57 AM (IST)
पूर्व राष्ट्रपति को श्रद्धांजलि

शिवहर। देश के पूर्व राष्ट्रपति एवं मिसाईल मैन अब्दुल कलाम के निधन पर मंडल भाजपा अध्यक्ष विनय सिंह की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दो मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। वक्तओं ने उन्हें सचा देशभक्त बताया। मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष सरोज कुमार झा, पूर्व मुखिया प्रमोद कुमार गुप्ता, अमर देव मिश्र, सुनील सिंह, राणा कामेश्वर प्रसाद सिंह, सांसद प्रतिनिधि शिवचन्द्र राय, जय कांत मिश्र, देवेन्द्र महतो, लाल बाबू सिंह, संजय सिंह, उपेन्द्र कुशवाहा, बीरेन्द्र साह, पंकज सिंह, राम जन्म राय, जितेन्द्र सिंह, राजेश्वर पाण्डेय, सरोज सिंह सहित अन्य उपस्थित थे। उधर, शिवहर प्रतिनिधि के अनुसार नियोजित शिक्षक न्याय मोर्चा के जिला संयोजक राधेश्याम सिंह की अध्यक्षता में पूर्व राष्ट्रपति के निधन पर शोक सभा का आयोजन कर दो मिनट का मौन रखा गया। उपस्थित शिक्षकों ने कहा कि श्री कलाम भारत का गुरु मिसाईल मैन हैं। आधुनिक भारत के निर्माता व सच्चा भारतीय बताया गया। मौके पर जिला सचिव मो शर्फूद्वीन, अभय कुमार सिंह, फ्यूरोज आलम, जाकीर हुसैन, जमीरी लाल, मनोज यादव, लाल बिहारी साह, शुभू सिंह, साने लाल साह, ¨रकू पहाडपुरी, शुभू कृष्ण पहाडपुरी, नरेन्द्र सहनी, उदय शंकर गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थे। उधर फ्रेन्डस ऑफ आनंद की बैठक मंगलवार को जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह उर्फ पप्पू की अध्यक्षता में हुई। जिसमें पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने उन्हें अद्भूत प्रतिभा का धनी बताया। इसके पूर्व बुधवार को पटना के रविन्द्र भवन में होने वाली राज्य स्तरीय बैठक की समीक्षा की गई। जिसमें निर्णय लिया गया कि अधिकाधिक संख्या में पटना पहुंचना है। उक्त बैठक में नंद किशोर सिंह, श्री प्रकाश मिश्रा, महंथ शंभू शरण दास, राम गणेश सिंह, विनोद सिंह, अनिल कुमार सहित दो दर्जन से अधिक लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी