मां के दरबार में उमड़ी भक्तों भीड़

जासं, शिवहर : वासंतिक नवरात्र में लोग शक्ति की भक्ति में लीन हो चुके हैं। विभिन्न पूजा समितियों द्वा

By Edited By: Publish:Fri, 27 Mar 2015 08:57 PM (IST) Updated:Fri, 27 Mar 2015 08:57 PM (IST)
मां के दरबार में उमड़ी भक्तों भीड़

जासं, शिवहर : वासंतिक नवरात्र में लोग शक्ति की भक्ति में लीन हो चुके हैं। विभिन्न पूजा समितियों द्वारा निर्मित मां दुर्गा प्रतिमा का पट खुलने के बाद श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है। शुक्रवार को मां के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा अर्चना की गई। शाम होते ही महिलाएं विभिन्न दुर्गा मंदिरों में दीप जलाई और सुख शांति के लिए आशीर्वाद मांगी। शिवहर पछियारी पोखर स्थित सहनी पूजा समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की जा रही है। खैरवा दर्प गांव में मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है, जहां भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी है। तरियानी प्रखंड के छपरा बाजार पर मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है, जहां पर विशेष जागरण का आयोजन किया गया है। शिवहर सहनी पूजा समिति और तरियानी छपरा बाजार पर आयोजकों द्वारा विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

chat bot
आपका साथी