देकुलीधाम के विकास पर हुई चर्चा

By Edited By: Publish:Mon, 15 Sep 2014 11:23 PM (IST) Updated:Mon, 15 Sep 2014 11:23 PM (IST)
देकुलीधाम के विकास पर हुई चर्चा

शिवहर, संस : भाजपा विकास मंच एवं देकुली धाम मुक्ति संघर्ष मोर्चा की संयुक्त बैठक कोषागार परिसर स्थित शिवालय में हुई। इसमें ऐतिहासिक देकुलीझाम को बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड में शामिल करने एवं सीता सर्किट से जोड़ने पर चर्चा हुई। साथ ही पोखर का सौंदर्यीकरण, धर्मशाला निर्माण, शौचालय, पेयजल आदि की समुचित व्यवस्था के लिए चिंता जताई गई। कुछ लोगों की मनमानी करने के खिलाफ हस्तक्षेप की मांग की गई। भाजपा गो विकास मंच और देकुली धाम मुक्ति संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष अशोक उपाध्यक्ष ने इस समस्या से बिहार सरकार सहित केंद्रीय पर्यटन विभाग को अवगत कराने पर जोर दिया।

-------------------

धर्मशाला का निर्माण शुरू

शिवहर, संस : देकुली धाम स्थित बाबा भुवनेश्वर नाथ मंदिर परिसर में भैरव मंदिर के पास एक धर्मशाला का निर्माण कांवरिया संघ नया गांव भोड़हा द्वारा प्रारंभ कर दिया गया है। संघ के अध्यक्ष सह खजांची निरसू साह ने कहा कि ग्रामीणों के सहयोग से एक बड़ा कक्ष एवं बरामदा का निर्माण किया जाएगा। सचिव राम प्रसाद साह ने कहा कि भगवान भोले की कृपा से पैसे की कभी आड़े नहीं आएगा।

chat bot
आपका साथी